• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सीएम दावेदार रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल बनें

up80.online by up80.online
August 6, 2020
in यूपी, राजनीति
0
Kashmir

Manoj Sinha, New LG of Jammu - Kashmir

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पूर्वांचल में हर्ष की लहर, चुनाव हारने के बावजूद पूर्वांचलवासियों को पीएम मोदी से बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद थी

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। मनोज सिन्हा की नियुक्ति से उत्तर प्रदेश में खुशी की लहर है। विशेषकर पूर्वांचल के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। बता दें कि 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद मनोज सिन्हा मुख्यमंत्री के सबसे बड़े दावेदार थें। लेकिन ऐन मौके पर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बन गए।

पूर्वांचल के गाजीपुर जनपद निवासी मनोज सिन्हा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय छात्र संघ का अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में मनोज सिन्हा दूर-संचार एवं रेल राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। माना जा रहा था कि मनोज सिन्हा को मोदी 2.0 के कैबिनेट में भी भारी-भरकम मंत्रालय मिलेगा। लेकिन लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा को हरा दिया। जिसकी वजह से मनोज सिन्हा मोदी 2.0 में शामिल नहीं हो सके। चूंकि मनोज सिन्हा को नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी माना जाता है। इसलिए पूर्वांचल के लोगों को विश्वास था कि मनोज सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

पढ़ते रहिए www.up80.online IAS: किसानों के बच्चों का जलवा, पुरुष वर्ग में प्रदीप सिंह तो महिला वर्ग में प्रतिभा वर्मा ने किया टॉप

बलिया कभी रास नहीं आया:

वरिष्ठ पत्रकार एवं बलिया पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनूप हेमकर कहते हैं कि मनोज सिन्हा को बलिया रास नहीं आया। उन्होंने वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव में बलिया लोकसभा सीट से ताल ठोका था , लेकिन वह हार गए । श्री सिन्हा के उप राज्यपाल बनने पर बलिया व गाजीपुर जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा भले ही लोकसभा का पिछला चुनाव गाजीपुर सीट से लड़े हो, लेकिन उनका पैतृक गांव मोहनपुरा बलिया लोकसभा सीट के अंतर्गत ही आता है। लोकसभा के पिछले चुनाव में श्री सिन्हा ने अपने गांव पर ही मतदान भी किया था। दरअसल उनका गांव मुहम्मदाबाद युसुफपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है। लोकसभा चुनाव 2009 के पूर्व मुहम्मदाबाद युसुफपुर विधानसभा क्षेत्र गाजीपुर संसदीय क्षेत्र में आता था। परिसीमन में बदलाव के बाद यह बलिया लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सिन्हा ने वर्ष 2009 में बलिया लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में ताल ठोंकी थी।लेकिन वह सपा के नीरज शेखर से पराजित हो गए थे।

पढ़ते रहिए www.up80.online पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले पिता ने घर बेचकर पढ़ाया, बेटा बना आईएएस

पूर्वांचलवासियों में हर्ष की लहर:

मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उप राज्यपाल बनाये जाने पर पूर्वांचल में हर्ष की लहर है। सूबे के खेलकूद मंत्री उपेंद्र तिवारी ने श्री सिन्हा के उप राज्यपाल नियुक्त होने पर प्रसन्नता जताते हुए आशा व्यक्त की कि श्री सिन्हा के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेगा। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने मनोज सिन्हा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सलेमपुर के भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा, राज्यसभा के सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री नारद राय ने भी श्री सिन्हा को बधाई दी है ।

Yadunath Singh
आजाद भारत के सबसे बड़े क्रांतिकारी यदुनाथ सिंह पटेल के संघर्ष की गाथा।

आजाद भारत के सबसे बड़े क्रांतिकारी यदुनाथ सिंह की संघर्ष गाथा को पढ़ने के लिए आज ही किताब तू जमाना बदल बुक कराएं। एडवांस बुकिंग अमेजन पर शुरू हो चुकी है।

Previous Post

राम मंदिर हेतु 21 हजार रुपए दान किए हार्दिक पटेल

Next Post

रोल मॉडल: 4 वर्ष के बच्चे की मां अनुपमा सिंह बनी आईएएस

up80.online

up80.online

Related Posts

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 27, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
Next Post
ias

रोल मॉडल: 4 वर्ष के बच्चे की मां अनुपमा सिंह बनी आईएएस

Anupriya Patel

अपना दल (एस) ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी, अनुप्रिया पटेल ने दिया निर्देश

Creamy Layer

क्रीमीलेयर संशोधन के खिलाफ कुर्मी महासभा ने प्रदेशव्यापी अभियान चलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

1 day ago
mirzapur

‘मिर्जापुर वेब सीरिज’ से जिला की छवि हो रही खराब: अनुप्रिया पटेल

6 years ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

by up80.online
April 27, 2026
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद की उतरांव पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित मां -बेटे को गिरफ्तार कर...

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online