• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

यूपी उपचुनाव: नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, स्वतंत्रदेव सिंह 3-3 बार कर चुके हैं जनसभा

up80.online by up80.online
October 14, 2019
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
by-election of Uttar Pradesh

उपचुनाव में प्रदेश के नेताओं की साख दांव पर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

लखनऊ में बैठे-बैठे उपचुनाव लड़ रहे हैं अखिलेश यादव व मायावती

लखनऊ, 14 अक्टूबर

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हो रहा उपचुनाव सूबे के सभी राजनैतिक दलों के बड़े नेताओं की अग्नि परीक्षा है। यह उपचुनाव वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कई रूझान भी देगा। उपचुनाव में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए भी अग्निपरीक्षा है। इतना ही नहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश के नए अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के लिए भी यह चुनाव काफी मायने रखता है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव भाजपा के लिए कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह अब तक सभी 11 सीटों पर 3-3 बार जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो-दो बार चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इसके अलावा सभी 11 सीटों पर मुख्यमंत्री योगी 15 अक्टूबर से तीन दिवसीय चुनाव प्रचार में फिर निकल रहे हैं।

यह भी पढ़िये: गांधी, अम्बेडकर, पटेल के विचारों को हथियार बनायेंगे अजय कुमार लल्लू

लखनऊ में बैठकर माया-अखिलेश लड़ रहे हैं उपचुनाव:

भाजपा के नेता भले ही इन 11 सीटों पर जीत के लिए पूरी कसरत कर रहे हैं, लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ से ही ये चुनाव लड़ रहे हैं। अब तक किसी भी सीट पर चुनाव प्रचार के लिए दोनों नेता नहीं गए। खास बात यह है कि बसपा पहली बार उपचुनाव में हिस्सा ले रही है। बावजूद इसके मायावती उपचुनाव में प्रचार करने से परहेज कर रही हैं। शायद इन दोनों नेताओं के रणनीतिकार इन्हें चुनाव प्रचार करने से मना कर रखे हों।

यह भी पढ़िये: स्वतंत्रदेव सिंह के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी, देर से पहुंचे प्रतापगढ़

प्रियंका गांधी की प्रतिष्ठा से जुड़ा है उपचुनाव:

यह उपचुनाव कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और नए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रियंका गांधी के लिए यह दूसरा टेस्ट है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी अराधना मिश्रा को विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया है। चूंकि प्रतापगढ़ अराधना मिश्रा का गृह जनपद है और यहां भी उपचुनाव हो रहा है तो इस सीट की हार जीत का संबंध सीधे तौर पर अराधना मिश्रा से जुड़ा है।


अनुप्रिया पटेल के लिए भी मायने रखता है उपचुनाव:

प्रतापगढ़ सदर से अपना दल (एस) एवं भाजपा का संयुक्त प्रत्याशी राजकुमार पाल चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में यह सीट अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की प्रतिष्ठा से जुड़ी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल कहते हैं कि हम पूरी तैयारी से चुनाव लड़ रहे हैं। हमारा प्रत्याशी जमीनी एवं सरल स्वभाव के हैं। राजकुमार पाल की जीत सुनिश्चित है।

Previous Post

स्वतंत्रदेव सिंह के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी, देर से पहुंचे प्रतापगढ़

Next Post

महाराजगंज में चारा घोटाला, डीएम समेत पांच अधिकारी निलंबित

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
चारा घोटाला,

महाराजगंज में चारा घोटाला, डीएम समेत पांच अधिकारी निलंबित

ex congress MP Ratna Singh

कांग्रेस छोड़ भाजपा की सवारी करेंगी राजकुमारी रत्ना सिंह !

pratapgarh, Rajkumar Pal

प्रतापगढ़ के शोषितों को हक दिलाने के लिए मेरे दिवंगत पिता डॉ.सोनेलाल पटेल ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया: अनुप्रिया पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

5 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online