• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

वरिष्ठ पत्रकार आनंद राणा प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नियुक्त

up80.online by up80.online
April 28, 2020
in दिल्ली, राजनीति
0
PCI

वरिष्ठ पत्रकार आनंद राणा, हरिभूमि

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

दिल्ली देहात के किसान परिवार में जन्मे आनंद राणा पिछले दो दशक से पत्रकारिता से जुड़े हैं

नई दिल्ली, 28 अप्रैल

वरिष्ठ पत्रकार आनंद राणा को प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) का सदस्य नियुक्त किया गया है। नई दिल्ली स्थित सूचना भवन में पीसीआई के चैयरमेन एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश चंद्रमौली कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में गत 24 फरवरी को श्री राणा की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण किया गया था। केंद्र सरकार ने श्री राणा की नियुक्ति को गजट ऑफ़ इंडिया में अधिसूचित कर दिया है।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक से भी ज्यादा समय से कार्यरत आनंद राणा पिछले कई सालों से हरिभूमि के दिल्ली संस्करण की बागडोर संभाल रहे हैं। दिल्ली देहात के किसान परिवार में जन्मे आनंद राणा दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीजेए) के पूर्व महासचिव रह चुके हैं और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर संघर्षरत रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया यानी भारतीय प्रेस परिषद एक संवैधानिक स्वायत्तशासी संगठन है जो प्रमुख रूप से प्रेस की आजादी की रक्षा करने एवं उसकी जिम्मेदारियों को सुनिश्चित करने के दायित्व का निर्वहन करता है। अध्यक्ष पीसीआई के प्रमुख होते हैं, जिसे राज्यसभा के सभापति, लोकसभा के अध्यक्ष एवं सदस्यों में चुना गया एक सदस्य मिलकर नामित करते हैं। पीसीआई के सदस्यों में पत्रकार बिरादरी के नुमाइंदों के अलावा तीन लोकसभा सदस्य, दो राज्यसभा सदस्य तथा एक-एक सदस्य बॉर कांउसिल ऑफ इंडिया, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा साहित्य अकादमी से होते हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online  बार-बार बारिश, ओलावृष्टि से यूपी के किसान बेहाल

श्री राणा की नियुक्ति पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (एनयूजे) और संबंद्ध राज्य ईकाईयों ने खुशी का इजहार किया है। इंडियन जर्नलिस्टस यूनियन, प्रेस एसोसियसन, वर्किंग न्यूज कैमरामेंस एसोसिएशन ने श्री राणा के पीसीआई का सदस्य बनने पर बधाई दी है। एनयूजे के अध्यक्ष रास विहारी, महासचिव प्रसन्ना मोहंती, इंडियन जर्नलिस्टस यूनियन के अध्यक्ष  के. श्रीनिवास रेड्डी, महासचिव बलविंदर सिंह जम्मू, पीआईबी मान्यता प्राप्त पत्रकारों के संगठन-प्रेस एसोसियसन के अध्यक्ष जयशंकर गुप्त, महासचिव सी.के.नायक और वर्किंग न्यूज कैमरामेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. एन. सिन्हा, महासचिव सन्दीप शंकर ने आनंद राणा की नियुक्ति के बाद कहा कि इससे पत्रकार हितों की आवाज और बुलंद होगी। दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  राकेश थपलियाल और महासचिव के पी मलिक ने आनंद राणा के पीसीआई सदस्य नियुक्त होने पर एनयूजे, आईजेयू, प्रेस प्रेस एसोसिएशन और वर्किंग न्यूजकैमरामैन एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है।

पढ़ते रहिए www.up80.online यूपी के 50 लाख किसानों को नहीं मिली पीएम किसान निधि : टिकैत

एनयूजे-आई के निवर्तमान अध्यक्ष श्री प्रज्ञानंद चौधरी (आनंद बाजार पत्रिका ), पूर्व कोषाध्यक्ष सीमा किरण, डीजेए के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक किंकर, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्टस एसोसिएशन (उपजा) के अध्यक्ष रतन दीक्षित तथा महासचिव अशोक अग्निहोत्री (ताउ),जर्नलिस्टस एसोसियसन ऑफ राजस्थान (जार) के अध्यक्ष राकेश शर्मा तथा महासचिव राकेश सैनी, एनयूजे -आई केन्द्रीय कार्यालय सचिव मनमोहन लोहानी ने श्री राणा की नियुक्ति पर बधाई दी है

पढ़ते रहिए www.up80.online पत्रकारों को आर्थिक पैकेज मिले: रासबिहारी

Previous Post

सरकार का सहयोग करें, जरूरतमंदों की मदद करें- यही सबसे कीमती गिफ्ट है: अनुप्रिया पटेल

Next Post

रक्तदान व भोजन वितरित कर समर्थकों ने अनुप्रिया पटेल का मनाया जन्मदिन

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
birthday

रक्तदान व भोजन वितरित कर समर्थकों ने अनुप्रिया पटेल का मनाया जन्मदिन

farmers

किसानों को आर्थिक संकट से बचायें पीएम, चौ.राकेश टिकैत ने लिखा पत्र

प्रवासी

दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के लोगों को वापस लाया जाए: अनुप्रिया पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online