• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

यूपी के दंगल में उतरेगी जदयू, कर्पूरी ठाकुर जयंती से होगा आगाज

up80.online by up80.online
January 6, 2021
in देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
Bihar

CM Nitish Kumar, Bihar

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

संगठन विस्तार पर जोर, पं.बंगाल, असम के बाद यूपी में भी जोर-आजमाइश करेगी जदयू JDU

यूपी80 न्यूज, लखनऊ/पटना

प.बंगाल एवं असम के बाद जनता दल यू JDU उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। बिहार का 7वीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार CM Nitish Kumar ने संगठन विसतार की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर पिछले सप्ताह आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने पार्टी की कमान आरसीपी सिंह RCP Singh को दी। इसका आगाज 24 जनवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाली जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती Karpuri Thakur Jayanti समारोह से होगा। नीतीश कुमार ने फिलहाल यह जिम्मेदारी जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी General Secretary KC Tyagi को दी है। इसके अलावा अगले महीने समाजवादी पार्टी के दिवंगत कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा Beni Prasad Verma की जयंती पर आरसीपी सिंह उनके पैतृक गांव बाराबंकी जा सकते हैं। बता दें कि कभी बेनी प्रसाद वर्मा से आरसीपी सिंह का काफी करीबी संबंध रहा। लेकिन पिछले साल कोरोना काल में बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के समय आरसीपी सिंह उनके गांव नहीं जा सके थें, इसलिए अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आरसीपी सिंह बेनी बाबू के गांव जाएंगे।

बता दें कि पिछले सप्ताह पटना में आयोजित जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ही यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बन गई थी। नीतीश कुमार ने पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से परामर्श के बाद यूपी में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। पार्टी के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह Vashisht Narayan Singh कह चुके हैं कि पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाएगा और इसी रणनीति के तहत पार्टी यूपी चुनाव भी मजबूती से लड़ेगी।

पढ़ते रहिए www.up80.online आरसीपी सिंह बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कलेक्टर से राजनेता तक का सफर 

हालांकि पिछले कुछ चुनावों पर नजर डालें तो ज्ञात होता है कि जनता दल यू पिछले 2 दशक के दौरान प्रदेश में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। पिछले 2 दशक में जदयू को प्रदेश में केवल 1-2 सीटों पर ही जीत हासिल हुई।

चूंकि बिहार में जदयू का मूल वोटर कुर्मी-कोइरी Kurmi-Koeri के अलावा अति पिछड़ी जातियां हैं। सवर्णों को साधने के लिए नीतीश कुमार ने बिहार की सबसे कद्दावर जाति भूमिहारों में भी सेंध लगाने की कोशिश की और इसमें उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिली। इसी आधार पर जदयू उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ना चाहती है। प्रदेश में कुर्मी-कोइरी Kurmi – Koeri मतदाताओं के अलावा अति-पिछड़ी जातियां भी काफी तादाद में हैं। प्रदेश में अब कोई भी पार्टी कुर्मी-कोइरी समाज को नजरअंदाज नहीं कर सकता है।

समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने तो अपना प्रदेश अध्यक्ष कुर्मी जाति से बनाया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य Keshaw Prasad Maurya कोइरी जाति से हैं। इनके अलावा बसपा के विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा भी कुर्मी बिरादरी से आते हैं। बसपा ने भी अपना प्रदेश अध्यक्ष अति पिछड़ी जाति से आने वाले भीम राजभर को बनाया है। इनके अलावा बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) Apna Dal (S) का मूल वोटर कुर्मी समाज व अति पिछड़ी जातियां हैं। अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज Dr Jamuna Prasad Saroj दलित समाज से आते हैं। कांग्रेस ने भी अपना प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ी जाति से आने वाले अजय कुमार लल्लू Ajay Kumar Lallu को बनाया है।

2017 में प्रचार के बावजूद नहीं लड़ी थी चुनाव:

2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जदयू ने चुनाव की काफी तैयारी की थी। नीतीश कुमार ने प्रदेश में कई स्थानों पर चुनाव प्रचार भी किया, लेकिन ऐन मौके पर जदयू चुनाव मैदान से पीछे हट गई। नीतीश कुमार के इस फैसले से यूपी के जदयू कार्यकर्ताओं में काफी निराशा हुई और इसी वजह से चुनाव के ऐन मौके पर प्रदेश के काफी नेता अन्य पार्टियों में शामिल हो गए।

पढ़ते रहिए www.up80.online बिहार चुनाव: महिलाओं ने नीतीश कुमार को बनाया ‘बाजीगर’ 

Previous Post

आपकी सीट हो सकती है आरक्षित, पंचायत चुनाव में लागू होगा चक्रानुक्रम फॉर्मूला !

Next Post

तीन भागों में बंटेगा 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण!

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
obc reservation

तीन भागों में बंटेगा 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण!

BJP

स्वतंत्रदेव सिंह, दिनेश शर्मा फिर बनेंगे एमएलसी

Bharat Ratna

अनुप्रिया पटेल ने की कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

3 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online