• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

शिवसेना की टूट, चिराग मॉडल व आरसीपी सिंह मॉडल से सतर्क हुई जदयू

up80.online by up80.online
August 8, 2022
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
RCP Singh

बिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार ने बुलायी बैठक

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

नीतीश कुमार ने बुलायी जदयू सांसदों की बैठक, ललन सिंह का भाजपा पर बड़ा आरोप-चिराग मॉडल व आरसीपी मॉडल के जरिए बिहार में बड़ी साजिश चल रही थी

यूपी80 न्यूज, पटना/नई दिल्ली

महाराष्ट्र में शिवसेना Shiv Sena की टूट के बाद जदयू JDU सतर्क हो गई है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह RCP Singh द्वारा शनिवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बिहार Bihar में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार CM Nitish Kumar ने सोमवार को पार्टी के सांसदों की बैठक बुलाई है। इस बैठक को लेकर राजनीतिक जगत में कयास के दौर चल रहे हैं। बैठक से पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह Rajiv Ranjan Singh (Lalan Singh) उर्फ ललन सिंह ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि चिराग मॉडल Chirag Model की तरह आरसीपी मॉडल RCP Model के जरिए बिहार में बड़ी साजिश चल रही थी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आरसीपी सिंह बगैर नीतीश कुमार की सहमति के मोदी कैबिनेट Modi Cabinet में शामिल हो गए थे।

Bihar
CM Nitish Kr / Chirag Paswan, LJP

एनडीए सरकार की प्रमुख घटक दल जदयू ने अपने सभी सांसदों को सोमवार शाम को पटना तलब किया है। इसके अलावा पार्टी के सभी विधायकों को भी प्रदेश की राजधानी में रहने का निर्देश दिया गया है। उधर, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी अपने सभी विधायकों को अगले कुछ दिनों तक पटना रहने का निर्देश दिया है। इसी तरह कांग्रेस ने भी विधायक मंडल दल की बैठक बुलायी है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ ने भी वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक बुलायी है, जिसकी वजह से बिहार सहित पूरे देश का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।

बिहार के शिक्षा मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने भी साफ तौर से कह दिया है कि मोदी कैबिनेट में जदयू शामिल नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जदयू को केंद्र में उचित सम्मान नहीं मिला। पार्टी ने दो मंत्री पद की मांग की थी, लेकिन इस मांग को ठुकरा दिया गया।

JDU
जदयू

चिराग मॉडल व आरसीपी मॉडल से सतर्क हुई जदयू:

ऑपरेशन आरसीपी सर्च के बाद जदयू फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही है। महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी तख्ता पलट की आशंका से जदयू नेता काफी सतर्क हो गए हैं।नीतीश कुमार ने खुद पीएम मोदी की अहम बैठकों से दूरी बना ली है। पिछले महीने बिहार सरकार के खर्चे पर आयोजित विधान सभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह में तस्वीरों में केवल पीएम मोदी और विधान सभा अध्यक्ष ही दिखे। नीतीश कुमार की तस्वीर गायब थी। इससे जदयू कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में काफी नाराजगी देखी गई।

पीएम मोदी की बैठकों से दूर हैं नीतीश :

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में जेडीयू ने एनडीए का समर्थन तो किया, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह में नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए। इसी तरह द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह से भी नीतीश कुमार ने दूरी बनायी। रविवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन नीतीश कुमार ने इस बैठक में शामिल नहीं हुए। इसी तरह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को तिरंगा फहराने के लिए दिल्ली बुलाया गया था, लेकिन नीतीश कुमार ने इस बैठक से भी दूरी बना ली।

बता दें कि बिहार विधान सभा चुनाव 2020 में लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने जदयू के सभी प्रत्याशियों के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ नहीं। इसके अलावा चुनाव के दौरान चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और खुद को उनका हनुमान बताया। उधर, पिछले महीने महाराष्ट्र में शिवसेना के प्रमुख नेता व कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने बगावत की और तख्ता पलट कर दिया। उन्होंने बीजेपी के सहयोग से महाराष्ट्र में सरकार का गठन किया है। इन दोनों घटनाओं एवं आरसीपी सिंह के बगावती रूख से जदयू के आला नेता सचेत हो गए हैं और एक बार फिर से अपनी भविष्य की रणनीति पर मंथन शुरू कर दिए हैं।

रॉयल
रॉयल एडवरटिजिंग कॉरपोरेशन, लखनऊ

 

Previous Post

युवाओं ने अनाज से बनाया तिरंगा, किसानों को समर्पित

Next Post

भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता देने की मांग को लेकर भोजपुरी जन-जागरण अभियान ने जंतर-मंतर पर दिया 17वां धरना

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
भोजपुरी

भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता देने की मांग को लेकर भोजपुरी जन-जागरण अभियान ने जंतर-मंतर पर दिया 17वां धरना

हाईवे 46

जानलेवा गड्‌ढों में तब्दील हुआ स्टेट हाईवे 46, आए दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं

रोटरी क्लब

रोटरी क्लब ने नेत्रहीन बच्चों को दिया कपड़े व खाद्य पदार्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online