• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, September 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा-‘व्यवस्था परिवर्तन’ की दिशा तय करेगा पंचायत चुनाव

up80.online by up80.online
March 7, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल ने कहा-‘व्यवस्था परिवर्तन’ की दिशा तय करेगा पंचायत चुनाव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम का संचालन

लखनऊ, 7 मार्च

उत्तर प्रदेश में होने वाला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की दिशा तय करेगा। पंचायत चुनाव में अपना दल (एस) पूरी दमखम के साथ उतरेगा और 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव हमारे लिए सेमीफाइनल है। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ के कैंप कार्यालय में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में यह विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा की बेटी शालिनी लोधी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने किया।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव हेतु किसी भी उम्मीदवार का फैसला जिला स्तरीय तीन सदस्यीय कमेटी तय करेगी। इस कमेटी में विधानसभा अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी शामिल हैं। यदि किसी उम्मीदवार के चयन पर किसी तरह की दिक्कत आती है तो शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गठित होने वाली चुनाव संचालन समिति अंतिम फैसला करेगी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में गांव के वार्ड तक नीला केसरिया (अपना दल (एस) का झंडा) लहराएगा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज ने कहा कि पार्टी जिस पदाधिकारी को उम्मीदवार बनाएगी, चुनाव में उसे ही समर्थन देना है और पूरी मजबूती से उसके साथ खड़ा रहना है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि बैठक में श्रीमती पटेल ने ‘वन बूथ – 10 यूथ’ का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मूल ताकत कार्यकर्ता हैं। ‘वन बूथ-10 यूथ’ के लक्ष्य को पूरा करने पर हम पंचायत चुनाव में मजबूत स्थिति में होंगे और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी सफल होंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस बाबत पिछले कई महीने से पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है।

महिलाओं ने किया मंच का संचालन:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित बैठक का संचालन महिला पदाधिकारियों ने किया। बैठक में प्रदेश की लगभग हर जिले की महिला अध्यक्षों ने अपनी बात रखी एवं पार्टी को मजबूत करने का वायदा किया। इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा, रीना पटेल, अवधेश कुमारी, अनिता पटेल, संयोगिता चौहान, गीता वर्मा, सरोज वैश्वार, अंजली चौधरी, वर्षा सचान, सुनीता पटेल, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकली कोल, सुरजावती राजभर, आरती सिंह पटेल, आशा अग्रवाल, उर्मिला पटेल, शिल्पी द्विवेदी, अलका पटेल, सोनी गंगवार, अंकिता सचान, सरोज सिंह, किरन रावत, बिंदु प्रजापति, कुसुमलता जैसी वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित किया।

Previous Post

सराहनीय कार्य: चौकी प्रभारी ने बैंक में वर्षों से फंसे बुजुर्ग के पैसे वापस कराया

Next Post

इस महिला सांसद का बड़ा बेटा चाय बेचता है, छोटा बेटा गैराज में काम करता है

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
MP Pramila Bishnoi

इस महिला सांसद का बड़ा बेटा चाय बेचता है, छोटा बेटा गैराज में काम करता है

Farmers

कृषि कानून: असीमित भंडारण की छूट से बढ़ेगी महंगाई

Dialysis

देश के सबसे बड़े किडनी डायलिसिस अस्पताल में मरीजों का होगा फ्री इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

6 days ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

4 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online