• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

गोविंदपुर-परसठ कांड: सीएम कार्यालय का निर्देश, मंडल आयुक्त करें जांच

up80.online by up80.online
June 4, 2020
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Patel

गोविंपुर-परसठ कांड व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी

 यूपी80 न्यूज, लखनऊ

प्रतापगढ़ के गोविंदपुर-परसठ गांव में पिछड़ी जाति (कुर्मी) के किसानों पर दबंगों द्वारा किए गए जुल्म मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल के पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रयागराज मंडल के आयुक्त को कार्यवाही करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने 28 मई को इस मामले में प्रयागराज मंडल के आयुक्त को दो सप्ताह में जांच करके आवश्यक कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। बता दें कि इस गंभीर मामले में अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उच्चस्तरीय मजिस्ट्रेट जांच की मांग की थी।

बता दें कि गोविंदपुर-परसठ गांव में 21-22 मई की घटना से पिछड़ी जाति के किसानों में अत्यधिक आक्रोश है। पुलिस की उपस्थिति में दबंगों द्वारा महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की बुरी तरह से पिटाई एवं उन्हें घर के अंदर से घसीटकर बाहर लाया गया। पीड़ितों के घरों व मवेशियों को जला दिया गया। कुंआ में सामान फेंक दिया गया। सामान लूट लिए गए। इन सबके बावजूद पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए पीड़ितों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया और उन्हें प्रताड़ित करने लगी। इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पिछले सप्ताह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानमंडल दल के नेता नील रतन पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को घटनास्थल पर भेजा था। इस मामले में अनुप्रिया पटेल ने जिला प्रशासन के एक पक्षीय रवैये पर नाराजगी जाहिर की थी। इसी दबाव की वजह से एक सप्ताह पहले प्रतापगढ़ के डीएम ने वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया। उधर, प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री को इस मामले में पत्र लिखकर उच्चस्तरीय मजिस्ट्रेट जांच की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने 28 मई को प्रयागराज मंडलायुक्त को जांच का आदेश दिया।

पढ़ते रहिए www.up80.online प्रतापगढ़ में पुलिस की मिलीभगत से महिलाओं-बच्चों पर दबंगों का कहर

obc
डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, गोविंदपुर-परसठ

विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार:

गोविंदपुर-परसठ मामले को लेकर योगी सरकार की काफी किरकिरी हुई है। प्रदेश के तमाम कुर्मी संगठनों, पिछली जाति के संगठनों एवं कुर्मी समाज के लोगों में इस घटना में पुलिस की एक पक्षीय कार्यवाही से गहरी नाराजगी है। बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल एस ने जहां दबंगों एवं दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगातार दबाव बनाने की कोशिश की। पीड़ितों से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजा, उन्हें एक लाख रुपए की आर्थिक मदद की। तत्पश्चात प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए अनुप्रिया पटेल ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने के लिए सीएम योगी को पत्र लिखा।

पढ़ते रहिए www.up80.online गोविंदपुर-परसठ गांव की घटना की उच्चस्तरीय मजिस्ट्रियल जांच हो: अनुप्रिया पटेल

Pratapgarh
धूईं-गोविंदपुर घटना, प्रतापगढ़

वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने भी इस मामले को लेकर योगी सरकार पर करारा प्रहार किया। दोनों पार्टियों ने अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल भेजे और प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट के बाद इसे लेकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी इस मामले को लेकर काफी नाराजगी जतायी। पिछड़ा वर्ग समाज के अनेक सामाजिक संगठनों ने प्रदेश में पिछड़ों व दलितों का बढ़ रहे उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए योगी सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा किया। बीजेपी की सहयोगी पार्टी जनता दल यू ने तो इस मामले पर नाराजगी जताते हुए यूपी में जंगलराज तक कह दिया।

पढ़ते रहिए www.up80.online गोविंदपुर-परसठ: अपना दल एस ने पीड़ितों को 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी

पढ़ते रहिए www.up80.online गोविंदपुर-परसठ पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, हार्दिक पटेल ने पीड़ितों से की फोन पर बात

Previous Post

यदुनाथ सिंह को नहीं मिला राजकीय सम्मान, क्षेत्रवासियों में नाराजगी

Next Post

सहायक अध्यापक भर्ती: पिछड़ों का हक मार रही है योगी सरकार: कांग्रेस

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
obc

सहायक अध्यापक भर्ती: पिछड़ों का हक मार रही है योगी सरकार: कांग्रेस

reservation

बिहार के इन दलित नेताओं से नसीहत लें यूपी के ओबीसी नेता,,

Corona

मिर्जापुर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ‘डॉक्टर ट्रेन’ तैयार  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

3 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online