• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, April 28, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मछुआ समाज को एससी में शामिल करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरी निषाद पार्टी

up80.online by up80.online
June 7, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Fisherman

मछुआ समाज को एससी में शामिल करने की मांग

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, ब्लॉक स्तर पर मत्स्य मंत्रालय का कार्यालय खोलने की मांग

यूपी80 न्यूज, लखनऊ/सोनभद्र

माझी, कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह इत्यादि जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद के आह्वान पर पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद का कहना है कि वर्तमान में निषाद समाज मछुआ समुदाय उत्तर प्रदेश की आरक्षण व्यवस्था में कहीं नहीं रह गया है, जिसकी वजह से मछुआ समुदाय संवैधानिक अधिकारों एवं संरक्षण से वंचित होने के कारण विकास की मुख्यधारा से पिछड़ गया है। अत: निषाद समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वादा-खिलाफी करेगी तो मछुआ समाज भाजपा को सत्ता से हटाने की कूवत रखता है।

निषाद पार्टी की प्रमुख मांगें:

1.संविधान में सूचीबद्ध मझवार, गोंड़, तुरैना, खरवार, बेलदार, खरोट, कोली का अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र यथाशीघ्र जारी किया जाय।

2.राष्ट्रपति के 1961 के आदेशानुसार मछुआरों को उपरोक्त जातियों में 2021 की जनगणना में गिना जाय।

3.उपरोक्त सभी समूहों की पर्यायवाची जातियों को रेणुका आयोग के रिपोर्ट के अनुसार विमुक्ति जनजाति की सभी सुविधाएं दी जाय।

4.ताल, घाट, नदी पूर्व की भांति निषादवंशीय मछुआ समुदाय को दिया जाय। नदियों के किनारे खाली पड़ी भूमि के नीचे मौरंग, बालू को भी मछुआ समुदाय को आरक्षित किया जाए।

5.मत्सय मंत्रालय के सभी योजनाओं का लाभ परंपरागत गरीब मछुआरों को दिया जाय।

6.पंचायत चुनाव से पहले बसपा द्वारा लिए गए मझबार आरक्षण जो संविधान की सूची में सूचीबद्ध है के रोक को सरकार हाईकोर्ट में पक्ष में प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत कर हटाया जाए। साथ ही हमारा आरक्षण लागू किया जाय।

7.मत्स्य मंत्रालय द्वारा जारी बीमा योजना को ग्रामसभा में सभा आयोजित कर मछुआ समुदाय का बीमा करवाया जाय।

8.मत्सय मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन क्षेत्रीय भाषाओं में लिखवाकर मछुआ समुदाय के गांवों में लगाया जाय।

9.आधुनिक शिक्षण प्रशिक्षण हेतु गांव के गरीब मछुआरों को प्रोत्साहन राशि दी जाय।

10.सरकारा द्वारा दी जानेवाली अनुदान सहायता राशि बिना गारंटी के प्रदान किया जाय।

11.दक्षिणी भारत जैसे उत्तर प्रदेश के मछुआरों को भी सुविधा दी जाय।

12.मत्स्य मंत्रालय के विभागों को ब्लॉक स्तर पर खोला जाय।

13.निजी एवम् सरकारी विद्यालयों में मछुआ समुदाय के बच्चों का सीट आरक्षित कर पढ़ाई लिखाई के साथ अन्य सुविधाएं भी नि:शुल्क दिया जाय।

14.जनसंख्या के आधार पर सभी क्षेत्रों में मछुआ समुदाय की सभी जातियों तथा उपजातियों के लिए सीटें आरक्षित की जाय।

15.प्रयागराज में श्री रामचंद्र जी की मूर्ति तथा राम के बड़े भाई निषादराज की मूर्ति अयोध्या में श्री रामचंद्र की मूर्ति के बराबर लगाया जाय।

16.मछुआ समुदाय के सभी महापुरुषों का जीवन वृतांत विस्तार से पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाय और उनके गौरवशाली इतिहास को पुनर्जिवित किया जाय।

Previous Post

मुंबई में 101.52 रुपए और दिल्ली में 95.31 रुपए प्रति लीटर हुआ पेट्रोल

Next Post

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में लॉकडाउन समाप्त

up80.online

up80.online

Related Posts

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 27, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
Next Post
CM Yogi

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में लॉकडाउन समाप्त

अखिलेश यादव

पीएम मोदी की 'फ्री' घोषणा के बाद अखिलेश यादव ने भी टीका लगवाने का फैसला किया

Election Commission

यूपी कैडर के सेवानिवृत आईएएस अनूप चंद्र पांडेय बने चुनाव आयुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

16 hours ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

7 days ago
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

by up80.online
April 27, 2026
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद की उतरांव पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित मां -बेटे को गिरफ्तार कर...

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online