प्रशासन अलर्ट, लगातार रखी जा रही है निगरानी
यूपी80 न्यूज, विजयीपुर/फतेहपुर
फतेहपुर के खागा तहसील के थाना किशनपुर क्षेत्र के महावतपुर गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है। यमुना नदी का पानी गांव के चारो तरफ फैल गया है। गांव से आने जाने वाले सभी रास्तों पर पानी भर चुका है। गांव पूरी तरह टापू में तब्दील हो चुका है। गांव की बिजली भी काट दी गई है, जिससे यमुना के समीप रह रहें लोगो में आक्रोश भी है। रात के अंधेरे में जहरीले कीड़े मकोड़े आबादी की तरफ प्रवेश भी कर रहे है।
उधर, नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शासन-प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है, जिले के सभी आला अधिकारी क्षेत्र की समस्याओं पर नजर बनाए हुए हैं। एसडीएम खागा मनीष कुमार लगातार क्षेत्र में दौरा करके पल-पल की जानकारी ले रहे है।
