अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद नहीं दूरी की गई किसानों की समस्या
यूपी80 न्यूज, खागा/फतेहपुर
किसानों Farmers की 21 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत BKU Tikait गुट का धाता ब्लाक परिसर में लगातार 2 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल Strike जारी है। तहसील उपाध्यक्ष अखलेश सिंह की अध्यक्षता में चल रही इस हड़ताल में जनपद के विभिन्न इलाकों के किसान शामिल हो रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का कहना है कि 5 सितंबर 2022 को यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें खंड विकास अधिकारी द्वारा ब्लाक स्तरीय मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद यूनियन कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया था। लेकिन मांगे पूरी ना होने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील उपाध्यक्ष अखलेश सिंह के नेतृत्व में किसानों ने पुनः धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
किसान नेताओं ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन तब तक समाप्त नहीं किया जाएगा, जब तक उनकी सारी मांगें पूरी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि हमारी मुख्य मांगें गांव में शौचालय, आवास, हैंडपंप, सामुदायिक शौचालय के बंद होने व कई गांवों में सफाई कर्मचारियों के नियमित तौर पर आने की मांगें थीं। लेकिन मांगें पूरी न होने के कारण किसानों को मजबूरन दोबारा फिर से धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी अजय कुमार तिवारी के अनुपस्थिति में सहायक विकास अधिकारी फूलचंद सरोज ने किसानों के बीच धरने के समय पहुंचकर कहा था कि आप की मांगों पर काम हो रहा है। वही खंड विकास अधिकारी धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचकर समस्याओं का हाल जाना और किसानों से 5 दिन में मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। लेकिन खंड विकास अधिकारी के दिए गए आश्वासन से संतुष्ट न होने पर किसानों ने धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया है। और कहा जब तक हमारी पूरी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक इसी तरह अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा। तहसील उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि हमारी मांगे सुनने के लिए अधिकारी खाली आश्वासन दे रहे हैं।
