• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

‘भारत बंद’ की सफलता से किसान संगठन खुश, राकेश टिकैत ने किसानों-मजदूरों का धन्यवाद किया

up80.online by up80.online
September 27, 2021
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
Bharat Band

‘भारत बंद’ की सफलता से किसान संगठन खुश

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कृषि कानूनों की वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा: भाकियू

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का ‘भारत बंद’ सफल रहा। संयुक्त किसान मोर्चा ने शांतिपूर्ण सफल ‘भारत बंद’ पर देशवासियों को बधाई दी है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए किसानों-मजदूरों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों की वापसी, न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी तक आंदोलन जारी रहेगा।

Bharat Band
‘भारत बंद’ की सफलता से किसान संगठन खुश

बता दें कि भारत बंद को समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, युवा हल्ला बोल सहित कई राजनैतिक पार्टियों एवं सामाजिक संगठनों ने समर्थन किया है।

देश के सभी राज्यों में ‘भारत बंद’ को समर्थन मिला है। पंजाब में 500 से अधिक स्थानों पर लोगों ने भारत बंद को समर्थन दिया। केरल, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और बिहार जैसे कई राज्यों में जनजीवन लगभग ठप हो गया। दक्षिणी असम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में अनेकों विरोध-प्रदर्शन हुए।

BKU
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी, फैजाबाद

‘भारत बंद’ में अनेक व्यापारी संगठन, व्यापारी और ट्रांसपोर्टर संघ, छात्र और युवा संगठन, महिला संगठन, टैक्सी और ऑटो यूनियन, शिक्षक और वकील संघ, पत्रकार संघ, लेखक और कलाकार, महिला संगठन और अन्य प्रगतिशील समूह इस बंद में देश के किसानों के साथ मजबूती से खड़े थे।

किसानों के भारत बंद का सोनभद्र के वकीलों ने किया समर्थन:

Bharat Band
किसानों के भारत बंद का सोनभद्र के वकीलों ने किया समर्थन:

उधर, किसान संगठनों के भारत बंद का असर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में भी देखने को मिला। सोमवार को वकीलों ने राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट ने कहा कि हम अधिवक्ता होने के साथ ही एक किसान भी हैं। इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि किसानों (अन्नदाता) के जायज मांगों के लिए एक दिन के भारत बंद का पुरजोर समर्थन किया जाए। एसबीए के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट भोला सिंह यादव एवं पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि वकील के साथ ही किसान होने के नाते जायज मांगों के लिए समर्थन जरूरी था। वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश देव पांडेय ने कहा कि जब-जब कोई आंदोलन हुआ है और उसमें अधिवक्ताओं का समर्थन रहा है तो सफलता जरूर मिलती है। एसबीए महामंत्री सत्यदेव पांडेय एडवोकेट ने कहा कि किसानों की जायज मांगें सरकार को माननी पड़ेगी। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में  सुधाकर मिश्र, जगजीवन सिंह, हीरालाल पटेल, गोविंद मिश्र, कमलेश पांडेय, महेंद्र सिंह, आनन्द ओझा आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

Previous Post

पूर्व महाधिवक्ता राकेश चौधरी बने अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  

Next Post

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली

up80.online

up80.online

Related Posts

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi
बड़ी खबर

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics
यूपी

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026
Next Post
Brahmin

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली

CSE 2020

सिविल सेवा परीक्षा पास कर अविनाश जायसवाल ने सोनभद्र का नाम रौशन किया

BSP

अखिलेश यादव से मिलें बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

3 days ago
OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

1 week ago
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

7 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

4 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

Trending

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

by up80.online
June 23, 2026
0

महान क्रांतिकारी की जयंती पर पुस्तक का हुआ विमोचन यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ शहीद- ए- आज़म भगत...

CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026
OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

June 16, 2026
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online