• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

BiharElection: तीर छोड़ लालटेन के पास पहुंचे दलित नेता श्याम रजक

up80.online by up80.online
August 18, 2020
in बड़ी खबर, बिहार, राजनीति
0
Bihar election

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं दलित नेता श्याम रजक

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कोरोना काल में बढ़ने लगा बिहार Bihar का सियासी पारा, पाला बदलने लगे नेता

यूपी80 न्यूज, पटना

कोरोना काल के बावजूद बिहार Bihar का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले नेता सियासी पाला बदलने लगे हैं। नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं दलित नेता श्याम रजक Shyam Rajak ने तीर (जेडीयू JDU) छोड़कर लालटेन (राष्ट्रीय जनता दल Rashtriya Janata Dal) के पास पहुंच गए हैं। उन्होंने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की उपस्थिति में आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की।

श्याम रजक Shyam Rajak ने इस मौके पर कहा, “सामाजिक न्याय Social Justice एवं संविधान की रक्षा की लड़ाई को जारी रखने के लिए आज मैंने घर वापसी करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जी की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ग्रहण की। जय संविधान, जय समाजवाद।”

हालांकि श्याम रजक के बगावती तेवर को देखते हुए जेडीयू ने दो दिन पहले ही उन्हें मंत्रिमंडल एवं पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। उधर, जेडीयू ने इसका बदला लेते हुए आरजेडी के तीन विधायकों को अपने पाले में कर लिया। इन तीनों विधायकों को आरजेडी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए एक दिन पहले पार्टी से निलंबित कर दिया था।

पढ़ते रहिए www.up80.online लॉकडाउन की वजह से एक-तिहाई ग्रामीण परिवारों को पूरा दिन भूखा रहना पड़ा

पप्पू यादव से मिले चिराग पासवान:

उधर, बिहार में कामकाज को लेकर पिछले तीन महीने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लोजपा प्रमुख चिराग पासवान एवं अन्य नेता हमलावर हैं। पिछले दिनों चिराग पासवान ने जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव से मुलाकात की है। चिराग के लगातार हमला को देखते हुए अब जेडीयू नेता भी चिराग पासवान पर पलटवार शुरू कर दिए हैं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता एवं नीतीश कुमार के करीबी राजीव रंजन सिंह ऊर्फ लल्लन सिंह ने कहा है, “चिराग उसी डाल को काटने पर तुले हैं, जिस पर बैठे हैं।” पत्रकार राकेश कुमार सिंह कहते हैं कि चिराग पासवान फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर दबाव की राजनीति कर रहे हैं। राकेश सिंह यह भी कहते हैं कि बिहारवासियों को सोचना चाहिए कि आखिर चिराग पासवान बीजेपी पर क्यों मौन हैं ! इसके पीछे की राजनीति पर लोगों को सोचने की जरूरत है।

लोजपा का जवाब है ‘हम’:

उधर, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान एवं पार्टी के अन्य नेताओं की घेराबंदी के लिए जेडीयू ने भी रणनीति शुरू कर दी है। जेडीयू ने लोजपा के विकल्प के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (हम) को एनडीए खेमे में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। जीतन राम मांझी आए दिन नीतीश कुमार की तारीफ करते हैं। माना जा रहा है कि मांझी जल्द ही एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online इतिहास में कहीं खो गए गांधी जी के ‘भामाशाह’ बद्री अहीर

Previous Post

देश के 1837 केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों में ओबीसी आरक्षण लागू, प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Next Post

छात्रवृत्ति के लिए अल्पसंख्यक छात्र शीघ्र करें आवेदन, केंद्र सरकार ने की घोषणा

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
scholarship

छात्रवृत्ति के लिए अल्पसंख्यक छात्र शीघ्र करें आवेदन, केंद्र सरकार ने की घोषणा

Brahmin

विधानसभा में गूंजेगा ब्राह्मण मुद्दा, जितिन प्रसाद ने विधायकों को लिखा पत्र

mirzapur

जिगना तिराहे पर शहीद रवि सिंह द्वार का होगा निर्माण: अनुप्रिया पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online