• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, September 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- आदिवासी बहुल सोनभद्र में पंचायत की कुर्सी पर पार्टी का सिपाही बैठेगा

up80.online by up80.online
March 21, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Judiciary

अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपना दल (एस)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिल भारतीय न्यायिक सेवा व ओबीसी मंत्रालय के गठन की मांग की

सोनभद्र, 21 मार्च

“लोकतंत्र के सभी स्तंभों में यहां के आदिवासी भाइयों, दलित, पिछड़े समेत सभी वर्गों की समान हिस्सेदारी होनी चाहिए, यही सामाजिक न्याय है। न्यायपालिका में ओबीसी, एससी-एसटी का उचित प्रतिनिधित्व होना चाहिए। इस बाबत अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन अवश्य होना चाहिए। ताकि आदिवासी, दलित, पिछड़ों समेत सभी वर्ग के मेधावी बच्चों की भी न्यायपालिका में उचित हिस्सेदारी हो।“

Sonbhadra
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सांसद पकौड़ी लाल कोल, डॉ.जमुना प्रसाद सरोज

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आयोजित “जिला कार्यकर्ता सम्मेलन”में यह मांग की। इस अवसर पर अनुप्रिया पटेल ने अलग से ओबीसी मंत्रालय के गठन की मांग की, ताकि पिछड़ों की समस्याओं का ठीक ढंग से निदान हो सके। उन्होंने सिविल सर्विसेज एक्जाम में पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों का कट आफ सामान्य से ज्यादा अ ाने पर चिंता जताते हुए इसे दूर करने की मांग की।

Mangal Biyar
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार जी का स्मृति चिन्ह देते हुए बियार समाज

हर सीट पर जीत सुनिश्चित करनी है: पटेल

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मेरे पूज्य पिता यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल ने हाशिए पर खड़े व्यक्ति को सामाजिक व आर्थिक तौर से मजबूत करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आपके अधिकारों के लिए उन्होंने जो अभियान शुरू किया था, आज उसे उनकी बेटी के तौर पर मैं निरंतर आगे बढ़ा रही हूं। आज प्रदेश के सर्वाधिक आदिवासी बहुल जनपद सोनभद्र से संसद में आपकी मजबूत आवाज उठाने वाले पकौड़ी लाल कोल और जनपद की समस्याओं को विधान सभा में उठाने वाले हमारे ऊर्जावान दुद्धी विधायक हरीराम चेरो भी अपना दल (एस) के एक कर्मठ सिपाही हैं। आज मैं जनपद की पंचायती राज की सबसे बड़ी कुर्सी पर आप सबके बीच के भाई को बिठाने के लिए सहयोग मांगने आई हूं और मुझे आशा है कि आप मुझे निराश नहीं करेंगे।

हर बूथ होगा मजबूत:

प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज ने सभी कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव के लिए पूरी मजबूती से जुट जाने का आह्वान किया। सोनभद्र के सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि हमें शत-प्रतिशत सीटें जीतकर अपनी नेता की झोली में डालना है। दुद्दी से विधायक हरीराम चेरो ने कहा कि पंचायत चुनाव 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमी फाइनल है। आप सबको पंचायत चुनाव में पूरी दमदारी से उतरना है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता ‘वन बूथ-10 यूथ’ के लक्ष्य को पूरा करने की होनी चाहिए। तभी हम पंचायत चुनाव में मजबूत स्थिति में होंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय बियार समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश बियार ने स्वतंत्रता सेनानी मंगल बियार की फोटो वाला स्मृति चिह्न भेंट किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने की एवं कार्यक्रम का संचालन अभिषेक चौबे ने किया। सम्मेलन को राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रताप सिंह, सचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कार्यसमिति सदस्य दिनेश बियार, जिला संगठन प्रभारी रमाशंकर पटेल, किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव जीउत नारायण पटेल, प्रदेश महासचिव अरबिंद पटेल, युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक राहुल प्रकाश कोल, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु, अंजनी पटेल, अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश सचिव महताब आलम, छात्र मंच के प्रदेश सचिव रविन्द्र यादव आदि ने भी संबोधित किया।

Previous Post

पंचायत चुनाव बस्ती: 2015 के आधार पर जनपद की आरक्षण सूची जारी

Next Post

एमएसपी से नीचे गेहूं बेचने से 20 दिनों में 205 करोड़ का घाटा

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
MSP

एमएसपी से नीचे गेहूं बेचने से 20 दिनों में 205 करोड़ का घाटा

Neetu Singh

महिला पत्रकार नीतू सिंह को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘चमेली देवी’

Nishad Community

एनडीए के सहयोगी मंत्री मुकेश सहनी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तारीफ की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online