• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, September 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

कलाम साहब ने इफ्तार पार्टी को रद्द कर उसका पैसा अनाथालयों में भिजवा दिया

up80.online by up80.online
July 27, 2020
in देश, यूपी, राजनीति
0
Dr Kalam

Dr APJ Abdul Kalam

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

राष्ट्रपति पद के लिए मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav ने कलाम साहब का नाम सुझाया तो अटल जी Atal Ji ने अहम भूमिका निभायी

Dr. APJ Abdul Kalam, Ex president of India

अरविंद कुमार सिंह, नई दिल्ली

भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

(1931-2015)

महान वैज्ञानिक भारत रत्न डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम Dr APJ Abdul Kalam को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी Atal Bihari Vajpayee जी ने राष्ट्रपति बनाने में अहम भूमिका निभायी थी। लेकिन उनके नाम का सुझाव मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav का था। सोनिया गांधी और विपक्ष के अधिकतर नेताओं ने इसमें सहमति दी थी। उनको भारत रत्न से सम्मानित करने मे भी मुलायम सिंह का खासा योगदान था। रक्षा मंत्री Defence Minister रहने के दौरान उनका मुलायम सिंह से काफी गहरा नाता बन गया था। मैं भी मुलायम सिंह के रक्षा मंत्री काल में कई ऐसे दौरों में साथ रहा जबकि वे भी गए थे। वहीं  पर उनसे जान पहचान हुई थी।

भारत के राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई 2002  से 25 जुलाई 2007 की अवधि में उन्होंने शानदार सेवाएं दीं। इस शिखर पद से विदाई के बाद भी आखिरी सांस तक वे सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। बच्चों और युवाओं को प्रेरणा देने के लिए लगातार काम करते रहे।

देश के सबसे बड़े ओहदे पर पहुंचने वाले वे पहले वैज्ञानिक थे। भारत को परमाणु मामलों और मिसाइल तकनीक में ताकतवर बनाने में उनका अनूठा योगदान था। 1980 में रोहिणी-1 की सफ़ल लॉन्चिंग के बाद उन्होंने रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइल के क्षेत्र में भारत का नाम रौशन किया। उनकी शानदार सेवाओं के नाते ही 1981 में उन्हें पद्म भूषण और 1990 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 1992 से 1999 के दौरान डीआरडीओ के सचिव के रूप में देश को रक्षा मामलो में आत्मनिर्भर बनाने में अनूठी भूमिका निभायी। पोखरण-2 परमाणु परीक्षण में उनकी अहम भूमिका थी। 1997 डाक्टर कलाम को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न Bharat Ratna से नवाजा गया।

पढ़ते रहिए www.up80.online गिरमिटिया मजदूरों के संघर्ष से पथरीला मारीशस उगल रहा सोना

Dr Kalam
Dr APJ Abdul Kalam

देश का नंबर वन इको फ्रेंडली बना राष्ट्रपति भवन:

सक्रिय राजनीति से उनका कभी कोई ताल्लुकात नहीं रहा। फिर भी राष्ट्रपति पद के लिए उनका नाम प्रस्तावित हुआ तो विपरीत राजनीतिक धाराएं भी उनके नाम पर सहमत थीं। 2002 में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के एक साल के भीतर ही उन्होंने 22 राज्यों का दौरा किया। सरहद पर तैनात सैनिकों से लेकर आम लोगों का सुख-दुख करीब से देखा। उनके प्रयासों से राष्ट्रपति भवन president house देश का नंबर वन इको फ्रेंडली भवन बना। डॉ.कलाम खुद बच्चों के हर पत्र का जवाब देते। डॉ. कलाम युवा और विद्यार्थी वर्ग में सबसे लोकप्रिय रहे और गांव गिरांव, वैज्ञानिक और तकनीकी पक्ष के साथ गरीबों पर उनका खास ध्यान रहा है।

पढ़ते रहिए www.up80.online पानी से सस्ता दूध, किसानों ने शुरू किया ‘दूध बंद आंदोलन’

इफ्तार पार्टी का पैसा अनाथालयों में भिजवाया:

Journalist
Arvind Kumar Singh, Journalist

उन्होने मुगल गार्डन Mughal Garden में देश के तमाम किसानों को बुला कर उनकी समस्याओं की पड़ताल की। उन्होंने तमाम परपंराओं को तोड़ा और किफायत के साथ रहे। राष्ट्रपति भवन में होने वाली इफ्तार पार्टी को रद्द कर उसका पैसा उन्होंने अनाथालयों में भिजवा दिया। बच्चों का विकास और शिक्षा हमेशा उनके एजेंडे में रहा।

(लेखक राज्यसभा चैनल में वरिष्ठ पत्रकार हैं)

पढ़ते रहिए www.up80.online भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

Yadunath Singh
आजाद भारत के सबसे बड़े क्रांतिकारी यदुनाथ सिंह पटेल के संघर्ष की गाथा।
Previous Post

छात्रपति शाहूजी महाराज: राजर्षि ने वंचितों के लिए ‘आरक्षण’, छात्रावास व छात्रवृति की व्यवस्था की

Next Post

लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है भाजपा: अजय कुमार लल्लू

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
INC

लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है भाजपा: अजय कुमार लल्लू

farmers

किसान विरोधी अध्यादेशों के खिलाफ पंजाब के 21 जिलों में ट्रैक्टर मार्च, 12 किसान संगठन शामिल

water

IAS हीरा लाल को मिला ‘राष्ट्रीय जल पुरस्कार’, बुंदेलखंड में किया उत्कृष्ट कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
पवन सचान

डॉ.पवन सचान बने एससीईआरटी के निदेशक

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online