• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, September 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

ट्रंप को अमेरिकी पत्रकार ने दिखाया आईना, भारतीय पत्रकार लें नसीहत

up80.online by up80.online
February 26, 2020
in देश, राजनीति
0
journalist

पत्रकार जिम अकोस्टा, सीएनएन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

ट्रंप ने चैनल पर गलत रिपोर्टिंग का आरोप लगाया तो रिपोर्टर ने कहा, “हमारा रिकार्ड आपसे बेहतर”

नई दिल्ली, 26 फरवरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आगमन पर भारतीय चैनलों में जहां उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा बाहुबली बताने और उनकी पत्नी व बेटी के बारे में जानकारी देने की होड़ लगी थी। वहीं दूसरी ओर एक अमेरिकी पत्रकार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति को आईना दिखा दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीएनएन चैनल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया तो चैनल के रिपोर्टर जिम अकोस्टा ने कहा कि हमारा सच बताने का रिकार्ड आपके रिकार्ड से काफी बेहतर है।

मंगलवार को दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन के दौरान जिम अकोस्टा ने ट्रंप से पूछा कि क्या वह आगामी राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी विदेशी हस्तक्षेप को नकारने का संकल्प लेंगे। उन्होंने नए कार्यवाहक राष्ट्रीय खुफिया निदेशक की नियुक्ति के फैसले पर भी सवाल उठाया, जिन्हें किसी तरह का खुफिया अनुभव नहीं है। इन सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि वह किसी देश से कोई मदद नहीं चाहते और उन्हें किसी देश से मदद नहीं मिली है। उन्होंने चैनल द्वारा पिछले दिनों एक गलत सूचना जारी करने पर खेद जताए जाने का भी उल्लेख किया।

राष्ट्रपति ट्रम्प के इस बयान से अकोस्टा ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “राष्ट्रपति महोदय, मुझे लगता है कि हमारा सच बताने का रिकार्ड आपके रिकार्ड से काफी बेहतर है।” इस पर ट्रंप ने कहा कि आपका रिकार्ड इतना खराब है कि आपको उस पर शर्म आनी चाहिए।

ट्रंप के इस बयान पर अकोस्टा ने कहा, “मुझे किसी बात पर शर्म नहीं आती और हमारा संस्थान भी शर्मिंदा नहीं है।”

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और जिम अकोस्टा के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी है। 2018 में व्हाइट हाउस ने एक संवाददाता सम्मेलन में जिम अकोस्टा के प्रेस पास को निलंबित कर दिया था। उनके व्हाइट हाउस में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इस मामले में टीवी नेटवर्क ने व्हाइट हाउस पर मुकदमा दर्ज किया, तत्पश्चात अकोस्टा को पास बहाल हुआ।

(साभार: अमर उजाला समूह)

यह भी पढ़िए: यूपी-बिहार के छोरों ने दिल्ली में बजाया डंका

यह भी पढ़िए: सीएम भूपेश बघेल की इन योजनाओं के मुरीद हुए पीएम मोदी

Previous Post

पिछड़ों की समस्याओं का कैसे हो निदान, 7 महीने से आयोग की नहीं हुई बैठक

Next Post

किसानों की समस्याओं से रू-ब-रू होने गांव तक पहुंची कांग्रेस

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Congress

किसानों की समस्याओं से रू-ब-रू होने गांव तक पहुंची कांग्रेस

cast census

नीतीश कुमार का क्रांतिकारी कदम: बिहार में होगी जातीय आधार पर 2021 जनगणना

Rajbhar

कौन है असली राजभर? विधानसभा में भिड़ें ओमप्रकाश राजभर व अनिल राजभर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online