• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

क्या सवर्णों ने जदयू को वोट नहीं दिया, मंथन शुरू

up80.online by up80.online
November 14, 2020
in बड़ी खबर, बिहार, राजनीति
0
JDU

जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बिहार में चर्चा शुरू, जदयू के कोर वोटर ने भाजपा को वोट दिया, लेकिन भाजपा के कोर वोटर लोजपा की ओर चले गए

यूपी80 न्यूज, पटना

बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया। नीतीश कुमार की अगुवाई में राजग गठबंधन द्वारा लड़े गए इस चुनाव में राजग को सर्वाधिक सीटें प्राप्त हुई हैं। लेकिन सामाजिक न्याय की जमीन रहा बिहार के राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है। सवाल उठ रहा है कि जदयू को सवर्ण मतदाताओं ने वोट नहीं दिया। कहा जा रहा है कि जदयू का कोर वोट बैंक तो भाजपा के उम्मीदवारों को बढ़-चढ़ कर वोट दिया, लेकिन भाजपा का कोर वोट बैंक जदयू प्रत्याशियों को वोट नहीं दिया और जदयू को कमजोर करने के लिए भाजपा का वोट बैंक लोजपा के उम्मीदवारों को वोट दिया। इसे लेकर जदयू के मतदाताओं और नेताओं में गहरी नाराजगी है। पार्टी के अंदर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

Bihar Election
मोदी मंत्रिमंडल में चिराग पासवान के शामिल करने का विरोध करेगी जदयू

वरिष्ठ पत्रकार कुमार समीर सिंह कहते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के कोर वोटर ने तो भाजपा प्रत्याशियों को बड़े पैमाने पर वोट किया, लेकिन भाजपा के कोर वोटर ने जदयू के प्रत्याशियों को वोट नहीं दिया, बल्कि भाजपा के कोर वोटर ने जदयू की बजाय लोजपा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। इसकी वजह से जदयू के नेताओं में गहरी नाराजगी है।

सामाजिक चिंतक एवं पत्रकार अनंत सिन्हा कहते हैं, “भाजपा के कोर वोटर सवर्ण हैं, जबकि जदयू के कोर वोटर पिछड़ी जातियों के अलावा दलित-महादलित व पसमांदा मुसलमान हैं। जदयू के मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशियों को जीताने के लिए खूब मेहनत की, लेकिन इसके विपरीत भाजपा के सवर्ण मतदाताओं ने जदयू की बजाय लोजपा के प्रत्याशियों को वोट दिया। जिसकी वजह से जदयू को काफी नुकसान हुआ। यदि ऐसा नहीं होता तो जदयू को 80 से ज्यादा सीटें आतीं।”

Bihar
नीतीश कुमार के पांच रत्न

नीतीश कुमार के समर्थक भभुआ निवासी संजय पटेल कहते हैं कि भाजपा ने नीतीश कुमार को कमजोर करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा। एक सोची-समझी साजिश के तहत लोजपा को बढ़ावा दिया गया। भाजपा के बागी विधायकों को लोजपा से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा गया। लेकिन ये नीतीश कुमार का करिश्माई व्यक्तित्व है, जिसकी वजह से विपरीत परिस्थिति के बावजूद उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है। उनका कोर वोटर उनके साथ है।

बता दें कि बिहार चुनाव में इस बार कई मजेदार दृश्य देखने को मिला। केंद्र में राजग की हिस्सेदार लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को हराने के लिए जदयू प्रत्याशियों के खिलाफ उम्मीदवार तो उतारा लेकिन भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया। चुनाव प्रचार के दौरान चिराग पासवान कहते रहे कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के हनुमान हैं। चिराग ने भाजपा के 22 बागी नेताओं में से 21 नेताओं को जदयू के खिलाफ टिकट दिया। इनमें राजेंद्र सिंह और रामेश्वर प्रसाद चौरसिया जैसे बड़े नेता भी शामिल हैं।

Manjhi
Ex CM Jitan Ram Manjhi with CM Nitish Kumar

ऐसे में अब देखना होगा कि क्या मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में चिराग पासवान को जगह मिलती है। सवाल यह भी है कि नीतीश कुमार इन गंभीर मामलों को लेकर अगला कदम क्या उठाते हैं।

नीतीश कुमार के सामने चुनौतियां:

राजग और महागठबंधन के बीच जीती हुई सीटों का अंतर बहुत कम है।

जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा और मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी ने 4-4 सीटें जीती हैं। फिलहाल ये राजग का हिस्सा हैं, लेकिन यदि इन्हें ठीक से तवज्जो नहीं दी गई तो कभी भी राजग की सरकार गिर सकती है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन सकते हैं। भाजपा के अधिक विधायक होने की वजह से कैबिनेट में भाजपा के अधिक मंत्री होंगे, ऐसे में नीतीश कुमार दबाव में रह सकते हैं।

Previous Post

यूपी उपचुनाव: सपा-बसपा की टूट से भाजपा की जय-जय

Next Post

मानवता: एक्सीडेंट में घायल देशी डॉग का इलाज लंदन में होगा

up80.online

up80.online

Related Posts

दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
Next Post
humanity

मानवता: एक्सीडेंट में घायल देशी डॉग का इलाज लंदन में होगा

Bhim Rajbhar

भीम राजभर बने बसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, सालभर में दो चेहरे बदलें

Bihar

सीएम नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों ने ली शपथ, सोशल इंजीनियरिंग का खास ख्याल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 days ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
reservation

छात्रपति शाहूजी महाराज: राजर्षि ने वंचितों के लिए ‘आरक्षण’, छात्रावास व छात्रवृति की व्यवस्था की

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

Trending

दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

by up80.online
June 30, 2026
0

क्षेत्रीय अध्यक्ष से प्रदेश महामंत्री पद पर हुआ प्रमोशन बलिराम सिंह, लखनऊ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी...

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online