• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, November 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

देवरिया संस्कार हत्याकांड: पबजी गेम ने बनाया हत्यारा, दादा-दादी को फंसाने के लिए युवक ने रची थी साजिश

up80.online by up80.online
July 8, 2022
in बड़ी खबर, यूपी
0
अपहरण

देवरिया: कोचिंग पढ़ने गए 6 वर्षीय अपहृत छात्र की हत्या

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पबजी खेलने से मना करने पर दादा-दादी से नाराज था आरोपी युवक

यूपी80 न्यूज, देवरिया

देवरिया Deoria में 6 वर्षीय छात्र संस्कार यादव Sanskar Yadav हत्याकांड का खुलासा हो गया है। संस्कार का न ही अपहरण किया गया था और न ही फिरौती मांगने जैसी कोई बात निकली। हत्याकांड के खुलासे के बाद जो सच्चाई सामने आई, वह हैरान करने वाली है। 18 साल की उम्र वाले युवक ने ऐसा प्लांट मर्डर किया कि सच्चाई सुनने के बाद पुलिस भी हैरान हो गई।

18 वर्षीय युवक ने अपने दादा-दादी को फंसाकर रास्ते से हटाने के लिए छात्र संस्कार का मर्डर करने की प्लानिंग कर ली और बड़े ही शातिराना अंदाज में उसकी हत्या भी कर दी। आरोपी युवक के दादा-दादी उसे पबजी गेम खेलने से मना करते थे और इसके लिए उसे डांट भी पड़ती थी। इसलिए  उन्हें आरोपी युवक फंसाना चाहता था।

फैशन
निकट बीर होम्यो फार्मेसी, वार्ड नंबर-3 बिल्थरारोड (बलिया)

आरोपी के दादा पेशे से शिक्षक हैं और घर पर बच्चों को कोचिंग पढ़ाते हैं। इन्हीं से पढ़ने के लिए संस्कार और संस्कार की बहन दोनों कोचिंग में आते थे। बुधवार को कोचिंग पढ़ने संस्कार अकेले ही घर से निकला था उसकी बहन साथ में नहीं आई थी। संस्कार कोचिंग के लिए आ रहा था कि रास्ते में आरोपी युवक मिल गया। युवक संस्कार को लेकर दुकान पर गया वहां फेवीक्वीक खरीदा और उसके मुंह पर चिपका दिया, ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद अपने घर यानी कोचिंग के सामने बने शौचालय में ले जाकर संस्कार की हत्या कर दी। शैचालय को बाहर से बंद कर वापस घर लौट आया।

बाद में संस्कार की बहन पढ़ने के लिए शिक्षक के घर यानी कोचिंग पहुंची तो वहां संस्कार को नहीं देखकर पूछा तो शिक्षक नरसिंह शर्मा (दादा) ने बताया कि संस्कार आज पढ़ने नहीं आया। बहन जब घर गई तो, घरवालों को संस्कार के कोचिंग नहीं जाने की खबर दी। इसके बाद घरवाले कोचिंग पहुंचे तो वहां उन्हें वही जवाब मिला। खोजबीन करने के दौरान ही फिरौती वाली चिठ्‌ठी मिल गई। इससे लोग यह मान बैठे की संस्कार का अपहरण हो गया। संस्कार जनपद के लार थाना क्षेत्र के हरखौली निवासी गोरख यादव का इकलौता पुत्र था। संस्कार तीन बहनों का इकलौता भाई था।

आरोपी ने पूरे मामले से ऐसे सबको किया गुमराह ,,,,

पूरे मामले से सबको गुमराह करने के लिए आरोपी ने 5 लाख रुपए की डिमांड वाली चिठ्‌ठी लिखी और उसे रास्ते के खेत के पास टिका दिया कि आसानी से लोगों की नजर उस चिठ्‌ठी पर पड़ जाए और चिठ्‌ठी पाकर लोग यह समझ लें कि संस्कार का अपहरण हो गया है। हुआ भी वैसा ही, जैसा उसने प्लान किया था। बुधवार को चिठ्‌ठी मिलने के बाद एक बार सभी अपहरण की घटना मान बैठे। उस चिठ्‌ठी के बाद पुलिस पहुंची, पुलिस ने तहकीकात शुरू की। मीडिया में अपहरण और फिरौती मांगने की खबरें छपीं और वायरल भी हुईं। एकाएक गुरुवार की सुबह छात्र संस्कार के शव मिलने की खबर आई।

Silver
Silver Bells School

जानें कैसे खुला राज…

छात्र के अपहरण की खबर पर बुधवार की देर रात एसपी संकल्प शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तहकीकात शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर शिक्षक नरसिंह शर्मा (दादा) के नाती आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। फिर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की। अंतत: आरोपी ने पुलिस को सच्चाई बता दी। हत्या के कारणों के बारे में जानकर पुलिस भी दंग रह गई। आरोपी को लेकर पुलिस उसके गांव पहुंची और शौचालय से संस्कार का शव बरामद किया।

जानें आरोपी ने पुलिस के सामने क्या बताया, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई…

पुलिस की पूछताछ में 18 वर्षीय आरोपी युवक ने बताया कि वह पबजी खेलने का आदी था। पबजी खेलने को लेकर दादा-दादी हमेशा डांटते थे। इससे परेशान होकर दोनों को फंसाने के लिए संस्कार की हत्या की, ताकि दोनों को जेल हो जाए और उसे पबजी खेलने से कोई रोकने वाला न रहे। उसने बताया कि बुधवार को संस्कार यादव कोचिंग के लिए आ रहा था, रास्ते में वह मिल गया। उसे लेकर दुकान पर जाकर फेविक्वीक खरीदा और उसके मुंह पर चिपका दिया, ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद घर के समीप शौचालय में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

इसे भी जानें…

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपी नाराज होकर रेलवे लाइन पर चला गया था। बाद में उसे समझा बुझाकर घर वाले वापस उसे घर आए लाए थे।

“शिक्षक के घर छात्र पढ़ता था। उसके नाती ने ही हत्या कर शव शौचालय में छिपाया था। पुलिस की तहकीकात और अन्य पहलुओं पर चल रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी” -संकल्प शर्मा, एसपी, देवरिया

Previous Post

पीएम मोदी ने काशीवासियों को दिया उत्तर भारत की सबसे बड़ी रसोई की सौगात, प्रति घंटे एक लाख रोटियां तैयार होंगी

Next Post

आखिर ‘युवा तुर्क’ ने क्यों कहा था- चंद्रशेखर दिन में तीन बार अपना मन नहीं बदलता

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
Next Post
चंद्रशेखर

आखिर 'युवा तुर्क' ने क्यों कहा था- चंद्रशेखर दिन में तीन बार अपना मन नहीं बदलता

शिवपाल

सपा गठबंधन में दरार, सीएम आवास पर द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में दिए गए भोज में शामिल हुए राजभर व शिवपाल

साधना गुप्ता

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, फेफड़ों में था संक्रमण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
गर्मी

घर से निकलने से पहले हो जाएं अलर्ट, प्रचंड गर्मी व लू का जारी रहेगा कहर

2 years ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

4 years ago
UP politics

आजमगढ़: सिरफिरा आशिक ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online