• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

जवान की गर्भवती पत्नी की पुकार ने रुला दिया सोनाडीह ग्रामवासियों को

up80.online by up80.online
October 8, 2025
in अन्य राज्य, यूपी
0
जवान की गर्भवती पत्नी की पुकार ने रुला दिया सोनाडीह ग्रामवासियों को
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सड़क हादसे में शहीद हुए जवान अनूप यादव को अश्रुपूर्ण विदाई, “भारत माता की जय” के नारों से गूंजा गांव

यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड

देश सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले बेल्थरा रोड के सोनाडीह गांव के लाल सेना के जवान अनूप यादव (30 वर्ष) का पार्थिव शरीर बुधवार को जब सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से पैतृक गांव पहुंचा, तो हर आंख नम हो उठी।

सोनाडीह
जवान अनूप यादव का शव गांव सोनाडीह आया

सेना का वाहन जैसे ही गांव में दाखिल हुआ, “भारत माता की जय” और “अनूप यादव अमर रहें” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। घर के आंगन में ताबूत पहुंचते ही मां बिंदू देवी, पत्नी स्नेहलता यादव और साला राहुल यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीआरपीएफ के जवान बड़े भाई पंकज यादव भी अपने आंसुओं पर कंट्रोल नहीं कर सके। शहीद की गर्भवती पत्नी का ये कहना कि बेटा अब पापा किसे कहेगा, सुनकर माहौल गमगीन हो गया।

सुबह से ही हजारों की संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। जवान का अंतिम संस्कार सरयू नदी के मठिया गुलौरा तट पर किया गया, जहां पिता हृदय नारायण यादव ने मुखाग्नि दी।

ग्रामीणों ने बताया कि सेना द्वारा हथियार न लाने के कारण उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया जा सका, जिससे परिजन व्यथित रहे।

शहीद के बड़े भाई सीआरपीएफ जवान पंकज यादव, जो वर्तमान में रायपुर (छत्तीसगढ़) में तैनात हैं, ने उपजिलाधिकारी शरद चौधरी से पत्नी स्नेहलता को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार को गर्व है कि अनूप ने देश सेवा करते हुए प्राण दिए, लेकिन अब घर की जिम्मेदारी गर्भवती पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र आरव के कंधों पर है। इस पर एसडीएम ने मांगपत्र उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया।

बता दें कि जवान अनूप यादव सिलीगुड़ी में तैनात थे और सोमवार की रात ड्यूटी के दौरान हुए एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका तथा उनकी मौत हो गई थी। उनकी शादी 14 फरवरी 2017 को लैरो (मऊ) निवासी स्नेहलता से हुई थी।

शहीद जवान के अंतिम संस्कार में सांसद रमाशंकर राजभर, एसडीएम शरद चौधरी, सीओ आलोक गुप्ता, सपा के प्रदेश सचिव आद्या शंकर यादव, फौजी दिनेश यादव ‘रक्षक’, रितेश यादव ‘रक्षक’, जनार्दन यादव, रुद्र प्रताप यादव, सोनू यादव, सोनू सिंह, रामाश्रय ‘फाइटर’, पतिराम यादव सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गांव के युवाओं ने कहा कि अनूप यादव ने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। शाम तक पूरे गांव में सिर्फ एक ही आवाज गूंजती रही,
“भारत माता की जय” अनूप यादव अमर रहें”

Previous Post

महाआंदोलन की चेतावनी से हरकत में अधिकारी, सीएम कार्यालय को किया गया सूचित

Next Post

मासूम से बुजुर्ग ने किया रेप, स्कूल से लौटते समय हुई घटना

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
UP politics

मासूम से बुजुर्ग ने किया रेप, स्कूल से लौटते समय हुई घटना

जुगैल में इंटर कॉलेज व मिनी स्टेडियम का हो रहा है निर्माण

जुगैल में इंटर कॉलेज व मिनी स्टेडियम का हो रहा है निर्माण

पुलिस की तत्परता से  अचेतावस्था में पड़े वृद्ध की बची जान

पुलिस की तत्परता से अचेतावस्था में पड़े वृद्ध की बची जान

Recommended

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

5 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

1 week ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

10 hours ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online