• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

पार्ट टू: घोसी में अरविंद राजभर की हार से तीन दिग्गज नेताओं को लगा गहरा झटका

ओमप्रकाश राजभर का तर्क- चुनाव चिन्ह भी हार की एक मुख्य वजह, चुनाव आयोग से करेंगे अपील

up80.online by up80.online
June 18, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
अरविंद राजभर

अरविंद राजभर, सुभासपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, घोसी/लखनऊ

घोसी  Ghosi लोकसभा सीट से भाजपा की सहयोगी पार्टी सुभासपा प्रत्याशी डॉ.अरविंद राजभर Dr Arvin Rajbhar को लेकर तीन वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा दाव पर लगी थी। लेकिन चुनाव में करारी शिकस्त के साथ ही इन नेताओं की प्रतिष्ठा भी धूमिल हो गई। इस हार से राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े हो गए हैं।

घोसी
ओमप्रकाश राजभर व दारा सिंह चौहान

पूर्वांचल की चर्चित लोकसभा सीट घोसी में मऊ जनपद की चार विधानसभा सीटों के अलावा बलिया जनपद की एक सीट रसड़ा भी शामिल है। रसड़ा में खुद सुभासपा का मुख्यालय है। ऊत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा Minister AK Sharma का पैतृक क्षेत्र मऊ, दारा सिंह चौहान Dara Singh Chauhan का राजनैतिक कार्य क्षेत्र मऊ और ओमप्रकाश राजभर Omprakash Rajbhar की पार्टी का मुख्यालय घोसी संसदीय क्षेत्र में ही है। अरविंद राजभर की जीत के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अलावा इन तीनों नेताओं ने खूब पसीना बहाया, लेकिन परिणाम आशा के विपरीत रहा।

AK Sharma
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी नौकरशाह रहे एवं उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग जैसे प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे अरविंद कुमार शर्मा का पैतृक गांव मऊ है। लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद शर्मा का एक पांव लखनऊ रहता था तो दूसरा पांव आजमगढ़ मंडल की आजमगढ़, घोसी और बलिया में रहता था। उन्होंने घोसी संसदीय क्षेत्र में अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ किया, बावजूद इसके अरविंद राजभर की हार से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

दारा सिंह चौहान
मंत्री दारा सिंह चौहान

घोसी से सांसद रहे वर्तमान कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने पिछले साल घोसी विधानसभा से उपचुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके चौहान मतदाताओं को साधने के लिए दारा सिंह चौहान को योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। लेकिन चुनाव परिणाम देख कर ऐसा लगता है कि दारा सिंह चौहान भी मतदाताओं को साधने में असफल रहे। घोसी से बसपा उम्मीदवार बाल कृष्ण चौहान को मिले 209404 कुछ इसी ओर संकेत कर रहा है।

OP Rajbhar
ओमप्रकाश राजभर, सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का मुख्यालय रसड़ा में है। बावजूद इसके उनके पुत्र की हार यह साबित कर रही है कि ओमप्रकाश राजभर अपने गढ़ को ही बचाने में विफल रहे। हालांकि ओमप्रकाश राजभर के इस तर्क में भी दम है कि चुनाव चिन्ह को लेकर उनके मूल मतदाताओं में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसकी वजह से मूलनिवासी समाज पार्टी की उम्मीदवार लीलावती राजभर को 47527 वोट मिले। चूंकि सुभासपा प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह छड़ी है, जबकि लीलावती राजभर का चुनाव चिन्ह हॉकी था। आम तौर पर दोनों चिन्ह एक जैसे हैं। ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि अब चुनाव आयोग से दूसरा चुनाव चिन्ह जारी करने का आवेदन करेंगे।

पढ़ते रहिए www.up80.online पार्ट 1: आखिर बार-बार क्यों हार जा रहे हैं ओमप्रकाश राजभर के ‘लाल’?

सुरेश पटेल, पत्रकार, इब्राहिमपट्टी, बलिया
सुरेश पटेल, पत्रकार, इब्राहिमपट्टी, बलिया

घोसी संसदीय क्षेत्र की राजनीति को बेहद करीब से जानने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुरेश पटेल कहते हैं,

“भाजपा ने अपना गढ़ मजबूत करने के लिए ही दारा सिंह चौहान को पार्टी में शामिल किया था एवं ओमप्रकाश राजभर की पार्टी से गठबंधन किया था, लेकिन इनका कोई वर्चस्व काम नहीं आया। समूचे पूर्वांचल में भाजपा को करारी हार मिली है। इन लोगों का अपने पीछे स्वयं की जातियों का कोई आधार नहीं रह पाया है। इनकी दल-बदलू नीति भी इसमें आड़े आ रही है। उधर, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का बड़बोलापन एवं पार्टी के दूसरे कार्यकर्ताओं को तवज्जो न देकर अपने ही बेटे को आगे बढ़ाना भी मतदाताओं की नाराजगी का कारण बनी है। इसी वजह से ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा के विकास का जादू भी नहीं चल पाया।”

Previous Post

नीतीश सरकार अगले एक साल में 5 लाख से ज्यादा युवाओं को देगी सरकारी नौकरी  

Next Post

बलि का बकरा बनाये जा रहे हैं बिजली के आउटसोर्स कर्मचारी

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
पॉवर प्लांट

बलि का बकरा बनाये जा रहे हैं बिजली के आउटसोर्स कर्मचारी

बेल्थरारोड में बड़े मंगलवार को भंडारे का आयोजन

बेल्थरारोड में बड़े मंगलवार को भंडारे का आयोजन

Court

अब पुलिस रिपोर्ट के बिना वकालत का लाइसेंस नहीं मिलेगा

Recommended

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

3 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

2 weeks ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
Anupriya Patel with Rajesh Patel in flood-affected areas

अनुप्रिया पटेल ने नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online