• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

दिल्ली में खुलेगा देश का पहला प्लाज्मा बैंक: केजरीवाल

up80.online by up80.online
June 30, 2020
in देश, बड़ी खबर
0
Corona

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

प्लाज्मा विधि से 84 में 80 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ, डोनर के आने-जाने की व्यवस्था करेगी सरकार

Country’s first plasma bank in Delhi

फहीम अहमद, नई दिल्ली

अब कोरोना मरीजों को प्लाज्मा के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।दिल्ली सरकार ने आईएलबीएस अस्पताल में प्लाज्मा बैंक बनाने का फैसला लिया है। यह देश का पहला प्लाज्मा बैंक होगा, जो अगले दो दिनों में शुरू हो जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार जल्द ही इस बाबत एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को दोबारा संक्रमण होने की आईएलबीएस अस्पताल में संभावना नहीं है। प्लाज्मा दान करने वालों के आने-जाने की व्यवस्था सरकार करेगी। उन्होंने प्लाज्मा दान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने में मीडिया से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही कहा कि दिल्ली सरकार भी लोगों को फोन करके इसके लिए तैयार करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्लाज्मा थेरेपी कोई संजीवनी बूटी नहीं है, लेकिन जिनकी हालत ज्यादा खराब नहीं है, उनके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

प्लाज्मा विधि से 84 में 80 स्वस्थ हो गए:

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अभी तक सरकारी अस्पतालों में 35 लोगों को प्लाज्मा दिया गया, जिनमे से 34 ठीक हो गए और प्राइवेट अस्पताल में 49 लोगों को दिया है, जिसमे 46 लोग ठीक हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 1 महीने में हम लोगों ने कई कदम उठाए हैं। अस्पतालों में अभी कुल 13,500 कोरोना के बेड हैं। उनमें से करीब 6000 बेड भरे हुए हैं और 7500 बेड अभी भी खाली हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online अनलॉक2: 31 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

प्लाज्मा से ऑक्सीजन और रेस्पिरेशन स्तर में आता है सुधार:

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देश का पहला राज्य है, जहां पहली बार प्लाज्मा का परीक्षण किया गया। कोरोना में मरीजों के साथ दो चीजें होती है। एक सामान्य व्यक्ति में ऑक्सीजन का स्तर 95 होना चाहिए और यदि यह 90, 85 या 80 पर पहुंच जाता है, तो खतरनाक हो जाता है और दूसरा उसका रेस्पिरेशन का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। मरीज की सांस फूलने लगती है। एक समान्य व्यक्ति में रेस्पिरेशन का स्तर 15 होना चाहिए। यह 20, 25 या 30 तक पहुंच जाता है। यह देखने में आया है कि यदि मरीज को प्लाज्मा दे दिया जाए, तो उसके ऑक्सीजन स्तर में काफी अच्छी वृद्धि होती है और उसके रेस्पिरेशन का स्तर भी कम हो जाता है।

डॉक्टर अस्पताल से संपर्क कर ले सकेंगे प्लाज्मा: केजरीवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी के किए गए परीक्षण की रिपोर्ट हमने केंद्र सरकार को सौंपी और उसके आधार पर केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों के साथ ही कई प्राइवेट अस्पतालों को भी प्लाज्मा थेरेपी करने की इजाजत दी।

पढ़ते रहिए www.up80.online आकाशीय बिजली कड़कने पर पेड़, बिजली के खम्भे अथवा मोबाइल टॉवर से दूर रहें

कोरोना से ठीक हो चुके लोग देंगे प्लाज्मा:

प्लाज्मा वही लोग दे सकते हैं, जिनको कोरोना हुआ था और वह ठीक हो गए। उनके खून के अंदर एंटीबॉडीज बनती हैं, जो उन्हें कोरोना से बचाती हैं। यदि उनके खून से प्लाज्मा निकालकर कोरोना के मरीज को दे दिया जाए, तो वह ठीक हो जाता है। उसके शरीर में भी एंटीबॉडीज बननी चालू हो जाती है। इस समय लोग प्लाज्मा लेने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। इसलिए दिल्ली सरकार ने तय किया है कि हम दिल्ली में प्लाज्मा बैंक बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग ठीक हो चुके हैं, उनसे मेरी हाथ जोड़कर के प्रार्थना है कि जिंदगी में किसी की जान बचाने के कम मौके मिलते हैं। यह मौका आपको मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक तरह से भगवान की सच्ची भक्ति है।

Previous Post

एसएसपी के ड्राईवर के बेटे हिमांशु पटेल ने टॉप किया 10वीं, आईपीएस बनने की इच्छा

Next Post

बेनी बाबू के पुत्र दिनेश वर्मा का निधन, कोरोना संक्रमण से थे पीड़ित

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Beni Verma

बेनी बाबू के पुत्र दिनेश वर्मा का निधन, कोरोना संक्रमण से थे पीड़ित

farmers

ठीक से लागू हो स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें, सुधर सकती है किसानों की हालत

Dr.Sonelal Patel

‘स्वाभिमान दिवस’ के तौर पर पूरे प्रदेश में डॉ.सोनेलाल पटेल जयंती मनाएगा अपना दल (एस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

2 weeks ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online