• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

राज्यसभा चुनाव: देश के सबसे बड़े सूबे में बसपा-कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता

up80.online by up80.online
May 13, 2022
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
बसपा

बसपा सुप्रीमो मायावती व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

भाजपा को सात व सपा को तीन सीटें मिलनी तय, एक सीट पर होगी खींचतान, यूपी में विधानसभा चुनाव के बाद अब दूसरा झटका खाने को तैयार बसपा व कांग्रेस

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  Uttar Pradesh Assembly Electionमें मिली करारी शिकस्त के बाद अब अगले महीने  उत्तर प्रदेश में राज्यसभा Rajyasabha election की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में भी बसपा और कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। प्रदेश में बसपा के महज एक और कांग्रेस के महज दो विधायक होने की वजह से दोनों पार्टियों को राज्यसभा चुनाव में निराशा ही हाथ लगेगी। अगले महीने 10 जून को प्रदेश में 11 सीटों पर चुनाव होगा। इससे पहले विधान परिषद चुनाव में भी दोनों दलों को मायूसी ही मिली थी।

ग्रोफार्म
ग्रोफार्म किसान सेवा केंद्र

बता दें कि फिलहाल उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में बसपा के मात्र दो सांसद सतीश चंद्र मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ एवं कांग्रेस से कपिल सिब्बल ही एक मात्र एक सांसद हैं। इन सांसदों का कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसके बाद देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में कांग्रेस के एक भी सांसद नजर नहीं आएंगे। जबकि बसपा से मात्र रामजी गौतम ही रह जाएंगे।

Patel
Patel Jewellers, Delhi

विधानसभा में नहीं है संख्या बल:

फिलहाल उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा की सीटों में से बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह हैं। ये बलिया की रसड़ा सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से मात्र अनुराधा मिश्रा ‘मोना’ और वीरेंद्र चौधरी विधायक हैं। अनुराधा मिश्रा मोना कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं और प्रतापगढ़ की रामपुर सीट से दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं। इनके अलावा महाराजगंज की फरेंदा सीट से वीरेंद्र चौधरी विधायक चुने गए हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online बलिया ने अपने बागी तेवर को बरकरार रखा, उमाशंकर सिंह को विजय तिलक लगाकर बसपा की लाज रखीज

24 मई को जारी होगी अधिसूचना:

राज्यसभा में यूपी की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 24 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी।

24 से 31 मई तक नामांकन किए जाएंगे।

एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी

तीन जून तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी

10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा

10 जून को शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

भाजपा व सपा के बीच होगी मुख्य लड़ाई:

राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा और सपा के बीच मुख्य लड़ाई होगी। भाजपा को 7 व सपा को 3 सीटें मिलनी तय है। इनके अलावा एक सीट के लिए दोनों दलों के बीच खींचतान होगी।

पढ़ते रहिए www.up80.online एमएलसी चुनाव: 36 में से 33 सीटों पर भाजपा का कब्जा, 17 ठाकुर बने एमएलसी

एक सीट के लिए 36 विधायकों की जरूरत:

राज्यसभा की एक सीट के लिए 36 विधायकों की जरूरत होती है। भाजपा गठबंधन के पास फिलहाल 273 विधायक हैं। अत: यह गठबंधन सात सीटें आसानी से जीत जाएगा। दूसरी ओर सपा गठबंधन के पास 125 विधायक हैं। अत: सपा गठबंधन की 3 सीटों पर जीत सुनिश्चित है। हालांकि 11वीं सीट के लिए दोनों गठबंधनों के बीच खींचतान होगी।

पढ़ते रहिए www.up80.online झांसी से नेपाल की सीमा तक पहुंचा अपना दल (एस) का विजय पताका, प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बनी

journalist
Baliram Singh, Journalist
Previous Post

इफ्तार पार्टी के बाद अब जातीय जनगणना को लेकर नीतीश कुमार से मिले तेजस्वी यादव

Next Post

दिल्ली के मुंडका में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, 27 की मौत

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
मुंडका

दिल्ली के मुंडका में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, 27 की मौत

अपना दल एस

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की चेतावनी: चुनाव में भीतरघात करने वाले पदाधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Modi

बुद्ध पूर्णिमा पर तथागत की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर आएंगे पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

2 weeks ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online