• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, August 12, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सीएम योगी की घोषणा-बलियावासियों को जल्द मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात

बलिया के बांसडीह में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए सीएम योगी, कहा- गंगा-सरयू में चलेगी बड़ी स्टीमर

up80.online by up80.online
November 4, 2023
in यूपी
0
Ballia

बलिया के बांसडीह में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए सीएम योगी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया

वीरों की धरती बलिया Ballia के लोगों को जल्द ही मेडिकल कॉलेज medical college की सौगात मिलेगी। बलिया के बांसडीह क्षेत्र के पिंडहरा गांव में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM yogi Adityanath ने कहा कि जल्द ही बलिया में मेडिकल कालेज के शिलान्यास के लिए आऊंगा।

महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 129 करोड़ की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी वितरण करने के साथ आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

CM Yogi
बलिया में सीएम योगी की घोषणा – बलियावासियों को जल्द मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि बेटियों के सम्मान में अगर किसी ने सेंध लगाई तो उनकी दुर्गति तय है। उनको यमराज भी नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के बाद बलिया के इस महासम्मेलन में आने का सौभाग्य मिला है। बलिया हमेशा चुनौतियों से जूझते हुए अपना अलग मार्ग बनाता है और देश उसका अनुसरण करता है। चाहे 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे की बहादुरी हो, आजादी के बाद लोकतंत्र को बचाने के लिए जयप्रकाश नारायण का आंदोलन हो या पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की कुशल राजनीतिक यात्रा, इन सबकी प्रेरणा बलिया को नई पहचान दिलाती है।

उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद जब एक तिहाई सीटों पर महिला आरक्षण होगा तो बलिया में केतकी सिंह के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी विधायिका में जाने का सौभाग्य मिलेगा। यह नया भारत है, जहां सुरक्षा, स्वाभिमान, स्वावलम्बन, सम्मान और बिना भेदभाव के हर समाज के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मु

सीएम योगी ने कहा कि कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत बालिकाओं को दी जाने वाली धनराशि 15 हजार से बढ़ाकर अब 25 हजार रुपए कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री विवाह योजनान्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर गरीब की बेटी की शादी के समय 51 हजार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को लिंक रोड से बलिया को जोड़ा जा रहा है। इससे लखनऊ सहित देश की राजधानी से बलिया जुड़ जाएगा, जिससे बलिया विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होगा।

सरयू व गंगा नदी में चलेगी बड़ी स्टीमर:

सीएम योगी ने कहा कि अन्तर्देशीय जलमार्ग का गठन होगा। सरयू व गंगा नदी में बड़ी-बड़ी स्टीमर चलेगी, जिससे आसानी से यहां के प्रोडक्ट को देश के अन्य हिस्सों में भेजा जा सकेगा। इससे रोजगार के ढेर सारे अवसर यहां के लोगों को मिलेगा। सबसे बड़ी बात कि बलिया ऐसा पहला जनपद होगा, जिसके दोनों तरफ जलमार्ग उपलब्ध होगा। नदी के किनारे आर्गेनिक खेती की अपार संभावनाएं हैं।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व सकलदीप राजभर, महिला विधाय केतकी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।

Previous Post

राज्यपाल को समन भेजने वाले एसडीएम व पेशकार हुए सस्पेंड

Next Post

स्थापना दिवस पर अनुप्रिया पटेल का एलान- तीसरे से संतोष नहीं, पार्टी को नंबर वन बनाना है

up80.online

up80.online

Related Posts

झांसी
यूपी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026
गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
यूपी

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

August 12, 2026
Ajay Rai
यूपी

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

August 9, 2026
Next Post
अयोध्या

स्थापना दिवस पर अनुप्रिया पटेल का एलान- तीसरे से संतोष नहीं, पार्टी को नंबर वन बनाना है

AK Sharma

बिजली के बकाएदारों के लिए योगी सरकार लायी विशेष छूट योजना

पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा

इस्तीफा दे चुके सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने क्यों कहा-पार्टी फेसबुक तक सिमट गई है

Recommended

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

7 hours ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
Ajay Rai

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

3 days ago
BSP

बलिया में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी से दुःखी हैं बसपा एमएलए उमाशंकर सिंह, अपनी जमीन दान करने को तैयार

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

झांसी
यूपी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

by up80.online
August 12, 2026
0

विद्यालय बंद, प्रबंधक पर FIR की चेतावनी विक्रम सिंह पटेल, झांसी झांसी में शिक्षा विभाग ने मैरिज...

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

August 12, 2026
Ajay Rai

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

August 9, 2026
बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online