• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, August 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

जाति हीनता से ग्रसित युवाओं में ऊर्जा का संचार करती हैं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की ये पंक्तियां

‘रश्मिरथी’ महाकाव्य में रामधारी सिंह दिनकर जी ने दानवीर कर्ण पर प्रकाश डालते हुए लिखते हैं- तेजस्वी सम्मान खोजते नहीं गोत्र बतला के,,,

up80.online by up80.online
February 24, 2023
in देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
रामधारी सिंह दिनकर

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, यूपी80 न्यूज

भारतीय समाज में जाति एक अभिशाप है। ‘जाति’ जहां कुछ लोगों के लिए गर्व का बोध कराती है तो वहीं कुछ लोगों के अंदर हीन भावना भी पैदा करती है। समाज के बहुत सारे मेधावी छात्र-छात्राएं इस जाति की वजह से हीन भावना से ग्रसित हो जाते हैं और कई बार इसकी वजह से अपने सुनहरे भविष्य से वंचित हो जाते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की ‘रश्मिरथी’ महाकाव्य की इन पंक्तियों को जरूर पढ़ना चाहिए। ये पंक्तियां समाज के निचले तबके को भी गर्व का बोध कराती हैं और उन्हें बेबाकी से चौक-चौराहे पर अपनी बात कहने की ऊर्जा देती हैं।

पेश है रश्मिरथी महाकाव्य की पंक्तियां:

 

‘जय हो’ जग में जले जहां भी, नमन पुनीत अनल को,

जिस नर में भी बसे, हमारा नमन तेज को, बल को।

किसी वृंत पर खिले विपिन में, पर, नमस्य है फूल,

सुधी खोलते नहीं, गुणों का आदि, शक्ति का मूल।

 

ऊंच-नीच का भेद न माने, वही श्रेष्ठ ज्ञानी है,

दया-धर्म जिसमें हो, सबसे वही पूज्य प्राणी है।

क्षत्रिय वही, भरी हो जिसमें निर्भयता की आग,

सबसे श्रेष्ठ वही ब्राह्मण है, हो जिसमें तप-त्याग।

 

तेजस्वी सम्मान खोजते नहीं गोत्र बतला के,

पाते हैं जग में प्रशस्ति अपना करतब दिखला के।

हीन मूल की ओर देख जग गलत कहे या ठीक,

वीर खींच कर ही रहते हैं इतिहासों में लीक।

 

जिसके पिता सूर्य थे, माता कुंती सती कुमारी,

उसका पलना हुआ धार पर बहती हुई पिटारी।

सूत-वंश में पला, चखा भी नहीं जननि का क्षीर,

निकला कर्ण सभी युवकों में तब भी अद्भुत वीर।

तन से समरशूर, मन से भावुक, स्वभाव से दानी,

जाति-गोत्र का नहीं, शील का, पौरुष का अभिमानी।

ज्ञान-ध्यान, शस्त्रास्त्र, शास्त्र का कर सम्यक अभ्यास,

अपने गुण का किया कर्ण ने आप स्वयं सुविकास।

 

अलग नगर के कोलाहल से, अलग पुरी-पुरजन से,

कठिन साधना में उद्योगी लगा हुआ तन-मन से।

निज समाधि में निरत, सदा निज कर्मठता में चूर,

वन्यकुसुम-सा खिला कर्ण, जग की आंखों से दूर।

 

नहीं फूलते कुसुम मात्र राजाओं के उपवन में,

अमित बार खिलते वे पुर से दूर कुंज-कानन में।

समझे कौन रहस्य? प्रकृति का बड़ा अनोखा हाल,

गुदड़ी में रखती चुचन-चुन कर बड़े कीमती लाल।

 

जलद-पटल में छिपा, किंतु रवि कब तक रह सकता है?

युग की अवहेलना शूरमा कब तक सह सकता है?

पाकर समय एक दिन आखिर उठी जवानी जाग,

फूट पड़ी सबके समझ पौरुष की पहली आग।

 

रंग-भूमि में अर्जुन था जब समां अनोखा बांधे,

बढ़ा भीड़-तीतर से सहसा कर्ण शरासन साधे।

कहता हुआ, ‘तालियों से क्या रहा गर्व में फूल?

अर्जुन! तेरा सुयश अभी क्षण में होता है धूल।‘

 

‘तूने जो-जो किया, उसे मैं भी दिखला सकता हूं,

चाहे तो कुछ नयी कलाएं भी सिखला सकता हूं।

आंख खोल कर देख, कर्ण के हाथों का व्यापार,

फुले सस्ता सुयश प्राप्त कर, उस नर को धिक्कार।‘

 

इस प्रकार कह लगा दिखाने कर्ण कलाएं रण की,

सभा स्तब्ध रह गयी, गयी रह आंख टंगी जन-जन की।

मंत्र-मुग्ध सा मौन चतुर्दिक जन का पारावार,

गूंज रही थी मात्र कर्ण की धन्वा की टंकार।

journalist
Baliram Singh, Journalist

 

Previous Post

तो योगी सरकार नहीं कराएगी जातीय जनगणना ! , मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा- यह केंद्र का काम

Next Post

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की गोली मार कर हत्या, गनर की भी मौत

up80.online

up80.online

Related Posts

Ajay Rai
यूपी

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

August 9, 2026
बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
बिहार

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
Next Post
उमेश पाल

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की गोली मार कर हत्या, गनर की भी मौत

उमेश पाल

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, दो बेटों सहित आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

निषाद पार्टी

अखिलेश यादव के बयान पर निषाद पार्टी के तेवर तल्ख, विधायकों ने पैदल मार्च कर जताया विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

6 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
Ajay Rai

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

5 hours ago
BSP

बलिया में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी से दुःखी हैं बसपा एमएलए उमाशंकर सिंह, अपनी जमीन दान करने को तैयार

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Ajay Rai
यूपी

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

by up80.online
August 9, 2026
0

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दोबारा रिकाउंटिंग की मांग की युवा तुर्क, सीतापुर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय...

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online