• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अयोध्या में ही हार गई बीजेपी, सपा के दलित प्रत्याशी अवधेश प्रसाद जीते

अयोध्या के दम पर बीजेपी ने पूरे देश में फूंका था जीत का बिगुल

up80.online by up80.online
June 4, 2024
in यूपी, राजनीति, सपा
0
भाजपा के गढ़ अयोध्या (फ़ैज़ाबाद) सामान्य सीट पर सपा ने उतारा दलित चेहरा
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम बेहद चौंकाने वाले आये हैं। उत्तर प्रदेश के जिस अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के जरिए बीजेपी ने पूरे देश में चुनावी माहौल को हवा दी, उसी अयोध्या में बीजेपी अपनी प्रतिष्ठा नही बचा पाई। अयोध्या में बीजेपी की हार का दूर तलक संदेश गया है।

सपा के अवधेश प्रसाद 31800 मतों से विजयी हुए हैं। अयोध्या के दम पर बीजेपी ने पूरे देश में जीत का बिगुल फूंका था। अयोध्या से बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह का सपा के अवधेश प्रसाद ने पराजित कर नया इतिहास रच दिया है। सामान्य सीट पर अनुसूचित जाति से आने वाले अवधेश प्रसाद ने जीतकर रिकार्ड बना दिया है। अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के जरिए देश में चुनावी माहौल बनाया था। 22 जनवरी को राममंदिर में रामलला की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, जिसमें देश विदेश के हज़ारों नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी। बीजेपी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्यता देते हुए एक तरह से चुनाव का आग़ाज किया था। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने 30 दिसंबर को यहां एक भव्य रोड शो भी किया था। इसके अलावा बीती 5 मई को भी वोटिंग से पहले पीएम मोदी ने सीएम योगी के साथ यहां एक और मेगा रोड शो के जरिए वोटर्स को लुभाने का काम किया था।

अब सवाल यह उठता है कि इतना सब होने और करने के बावजूद भी फैजाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह क्यों हारे हैं? सियासी पंडितों का मानना है कि लल्लू सिंह हार के सबसे ज्यादा जिम्मेदार वह ख़ुद हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक लल्लू सिंह के संविधान बदलने वाले बयान ने उन्हें भी नुकसान पहुंचाया है। हार का दूसरा कारण यह है कि स्थानीय लोगों के मुताबिक लल्लू सिंह शहर को छोड़ दें तो क्षेत्र में बहुत कम दिखाई दिए। इस चुनाव में बीजेपी ने तीसरी बार लल्लू सिंह पर भरोसा जताया था, जबकि दूसरी तरफ सपा ने 9 बार के विधायक और दलित चेहरे अवधेश प्रसाद पर दांव लगाया। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में पांच लाख से भी ज्यादा दलित वोटर है। जिसे सपा दलित चेहरे के जरिए काफी हद तक अपने पक्ष में करने में कामयाब रही है। फैजाबाद लोकसभा सीट पर लल्लू सिंह ने 2014 में 2,82,775 वोटों के अंतर से विजयश्री हासिल की थी। इसके बाद 2019 के चुनाव में यह अंतर कम होकर महज 65 हज़ार शेष रह गया था। जबकि 2019 चुनाव से ठीक पहले राममंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका था। इसके बावजूद लल्लू सिंह को 5,29,021 वोट मिले थे, तो वहीं सपा प्रत्याशी ने 4,63,544 वोट हासिल किए थे। इन चुनावों में कांग्रेस के निर्मल खत्री भी 53, 383 वोट पाने में कामयाब रहे थे।

Previous Post

भाजपा का आरोप- दंगा करा सकती है समाजवादी पार्टी

Next Post

पीएम मोदी को छोड़ आजमगढ़ व वाराणसी मंडल की सभी सीटों पर भाजपा का सुपड़ा साफ

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
सलेमपुर

पीएम मोदी को छोड़ आजमगढ़ व वाराणसी मंडल की सभी सीटों पर भाजपा का सुपड़ा साफ

India alliance

मोदी कैबिनेट के सात और योगी कैबिनेट के दो मंत्रियों को मिली शिकस्त

OBC

किंग मेकर की भूमिका में आते ही जदयू ने 'अग्निवीर' योजना का विरोध किया

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online