• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, September 8, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

केजरीवाल ने कहा- भाजपा वाले श्मशान बनाते हैं और आम आदमी पार्टी अस्पताल बनाती है

up80.online by up80.online
February 22, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, यूपी विधानसभा चुनाव, राजनीति
0
केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, संत कबीर नगर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

दिल्ली के सीएम ने पूर्व सांसद भालचंद्र यादव के पुत्र व आप प्रत्याशी सुबोध यादव के समर्थन में संत कबीर नगर में चुनावी सभा को संबोधित किया

यूपी80 न्यूज, संत कबीर नगर

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर  हमला करते हुए कहा कि भाजपा वाले श्मशान बनाते हैं और आम आदमी पार्टी अस्पताल बनाती है। उन्होंने कहा कि ऐसा हमने दिल्ली में करके दिखाया है। श्री केजरीवाल आज संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद भलचंद्र यादव के पुत्र सुबोध चंद्र यादव एवं मेंहदावल क्षेत्र के प्रत्याशी अखिलेश पाण्डेय के पक्ष में इण्डस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के मैदान में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारे के साथ की और चुनाव सभा में आई भीड़ के उत्साह को देखकर कहा कि यहां के चुनाव का नतीजा तो आज ही आ गया। ये उत्साहित भीड़ बता रही है कि सुबोध यादव यहां के विधायक बन चुके हैं। श्री केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में बड़े-बड़े काम किए हैं। उन्होंने भीड़ से मुखातिब होते हुए कहा कि आपके रिश्तेदार या परिजन दिल्ली में रहते होंगे, उनसे पूछ लीजिए। हमने दिल्ली में शानदार सरकारी स्कूल बनवाए हैं जिसमें जज और अधिकारियों के बच्चे भी पढ़ते हैं और गरीब रिक्शे वाले का भी बच्चा पढ़ता है।

फूल मंडी
जय मां दुर्गे फूल मंडी, जौनपुर

मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर का सपना था कि अमीरों और गरीबों सभी को एक जैसी शिक्षा मिले, लेकिन 70 सालों में बाबा साहब का सपना पूरा नहीं हो सका। हमने संकल्प लिया कि बाबा साहब का अधूरा सपना केजरीवाल पूरा करेगा और हमने करके दिखाया। दिल्ली में हमने अस्पताल बनवाए, मोहल्ला क्लीनिक बनवाए और छोटी-बड़ी हर बीमारी का इलाज और ऐसे इलाज भी जिसमें 70-80 लाख रूपये खर्च होते हैं फ्री कर रहे हैं। इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने सवाल किया कि क्या उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई स्कूल बनवाया? मुफ्त इलाज की व्यवस्था कराई? केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वाले कहते थे कि कब्रिस्तान बनवा रहे हो तो श्मशान भी बनने चाहिए तो योगी जी की सरकार ने कोरोना काल में उत्तर प्रदेश को श्मशान में बदल दिया और नदियों में लाशें तैरती रहीं। वहीं हमने अस्पताल बनवाए। भाजपा वाले श्मशान बनाते हैं और हम अस्पताल बनाते हैं।

शिवाजी इंटर कॉलेज
शिवाजी इंटर कॉलेज, कानपुर

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम 24 घंटे फ्री बिजली दे रहे हैं। यूपी में हमारी सरकार बनी तो यहां भी यह व्यवस्था लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन चार साल में हमारी सरकार ने दिल्ली में 10 हजार नौकरियां दी हैं। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर हर महिला को एक हजार रूपये पेंशन देंगे। युवाओं को रोजगार देंगे और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे।

पूर्वांचल की जनता सत्ता के अहंकार का भूत झाड़ू से उतार देगी: संजय सिंह

राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि बाबा जी (योगी आदित्यनाथ) कह रहे हैं कि गर्मी उतार देंगे, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि हम लोग पूर्वांचल और अवध के लोग हैं जहां के सोखा अच्छे अच्छों के भूत उतार देते हैं। यह जनता उनके सत्ता के अहंकार का भूत झाड़ू (आप का चुनाव चिह्न) मार-मार कर उतार देगी। स्व. भालचंद्र यादव ने बड़े-बड़े पहलवानों को पटका और दो बार सांसद बने। सुबोध यादव के सर पर पिता का साया तो नहीं है लेकिन जनता का साया दिखाई दे रहा है। इनको अनाथ मत छोड़ना। सभा को दिल्ली माडल टाउन के विधायक और जिले के प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, नीलम यादव आदि ने भी संबोधित किया।

Previous Post

ओमप्रकाश राजभर का दावा-अमित शाह तय करते हैं बसपा का टिकट

Next Post

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र सपा में होंगे शामिल! अखिलेश यादव से की मुलाकात

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Mayank Joshi

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र सपा में होंगे शामिल! अखिलेश यादव से की मुलाकात

यूपी

आज जनता-जनार्दन करेगी मंत्री ब्रजेश पाठक, राजेश्वर सिंह, अदिति सिंह सहित 624 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

यूपी

यूपी का दंगल: चौथे चरण 61.65 प्रतिशत वोट डाले गए, पिछली बार से एक प्रतिशत कम रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

7 days ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

4 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online