• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, May 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

पंजाब के अधिकारियों को पीएम मोदी ने कहा-“अपने सीएम को थैंक्स कहना, मैं जिंदा लौट रहा हूं।

up80.online by up80.online
January 5, 2022
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

गृहमंत्रालय ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा, सुरक्षा में भारी चूक बताया; सीएम चन्नी ने सुरक्षा चूक से किया इंकार

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

“अपने सीएम को थैंक्स कहना, मैं जिंदा लौट रहा हूं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के फिरोजपर में होने वाली रैली के रद्द होने के बाद वापसी करते समय बठिंडा एयरपोर्ट पर पंजाब के अधिकारियों से यह बात कही। प्रधानमंत्री के फिरोजबाद दौरा के दौरान रास्ते में कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से पीएम मोदी का काफिला 15 से 20 मिनट फंसा रहा। गृह मंत्रालय ने इसे सुरक्षा में भारी चूक बताया है और इस मामले में पंजाब सरकार से जवाब भी मांगा है।

DG institute
Dr Dileep Gangwar Institute, Kanpur

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार सुबह बठिंडा पहुंचे, जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था। बारिश और खराब मौसम की वजह से पीएम मोदी को लगभग 20 मिनट इंतजार करना पड़ा। लेकिन मौसम में सुधार नहीं होने की वजह से पीएम मोदी का काफिला सड़का मार्ग से रवाना हुआ। परंतु राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किमी दूर पीएम के काफिला के आगे कुछ प्रदर्शनकारी सड़क को जाम कर दिया, जिसकी वजह से पीएम मोदी का काफिला 15 से 20 मिनट फंसा रहा।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम एवं सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार को पहले ही अवगत करा दिया गया था, बावजूद इसके सुरक्षा में चूक हुई। जिसकी वजह से बठिंडा हवाई अड्‌डे पर वापस जाने का निर्णय लिया गया।

लाट घाट
शिवम साड़ी इम्पोरियम, लाट घाट

जेपी नड्‌डा ने जतायी नाराजगी:

इस मामले में नाराजगी जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा है,

“यह दु:खद है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दौरा बाधित हो गया। लेकिन, हम ऐसी घटिया मानसिकता को पंजाब की तरक्की में बाधक नहीं बनने देंगे और पंजाब के विकास के लिए प्रयास जारी रखेंगे।”

पंजाब सीएम ने सुरक्षा चूक से किया इंकार:

हालांकि इस मामले में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सुरक्षा चूक से इंकार किया है और कहा है कि प्रधानमंत्री की सड़क मार्ग से यात्रा करने का निर्णय अंतिम समय में लिया गया। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में एक साल तक किसान शांतिपूर्वक धरना दे सकते हैं, तो यहां कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसान कोई आतंकवादी नहीं हैं, ये उनका कोई मुद्दा हो सकता है। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रदर्शन बताया है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने को कहा है।

कुर्सी
भाजपा के युवा नेता प्रशांत सिंह पटेल
Sonbhadra
अभिषेक चौबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधि मंच, अपना दल (एस)

 

Previous Post

मान्यवर कांशीराम की प्रयोगशाला रही अंबेडकरनगर में हाथी की हालत पतली

Next Post

स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में 19 सदस्यीय चुनाव समिति घोषित

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
BJP

स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में 19 सदस्यीय चुनाव समिति घोषित

सोनभद्र

रेणुका नदी पर प्रस्तावित पुल का समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने किया शिलान्यास

Tiranga

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

2 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online