• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, January 13, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

मंटू का शव पहुंचते ही बेल्थरारोडवासियों का उमड़ा हुजूम

up80.online by up80.online
December 19, 2025
in बड़ी खबर, यूपी
0
बेल्थरारोड

मंटू का शव पहुंचने पर उमड़ा जनसैलाब, बेल्थरारोड

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बेल्थरारोड

बलिया जनपद के बेल्थरा रोड में शुक्रवार को समीर कुमार उर्फ मंटू का शव जैसे ही लखनऊ से उसके पैतृक आवास पहुंचा, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जुट गए। हर आंख नम थी और माहौल गमगीन नजर आया।

बेल्थरारोड
मंटू हत्याकांड, बेल्थररोड में उमड़ी भीड़

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हालांकि भारी भीड़ के बावजूद मौके पर फिलहाल शांति बनी रही। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन लोगों के बीच मंटू की हत्या को लेकर चर्चाएं तेज रहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंटू की मौत सामान्य नहीं है और यह पूरी तरह से सोची-समझी हत्या का मामला है। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश तो है, लेकिन फिलहाल वे संयम बरतते नजर आए। वहीं प्रशासन और पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Belthra Road
मंटू हत्याकांड, बेल्थररोड में उमड़ी भीड़

मंटू की हत्या ने एक बार फिर बेल्थरा रोड क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। लोगों की मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, लेकिन मंटू की मौत ने क्षेत्र में दहशत और असुरक्षा का माहौल जरूर पैदा कर दिया है।

मंटू की मां को न्याय दिलाने के लिए नगरवासियों ने दिया धरना

बेल्थरारोड

लखनऊ से बेल्थरा रोड पहुंचने के पांच घंटे के बाद भी उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। इस दौरान विभिन्न दल के नेताओं द्वारा वहां धरना दिया गया। धरना स्थल पर बेल्थरा रोड एसडीएम के साथ पहुंचे मधुबन एसडीएम दीपक सिंह से धरनारत नेताओं ने बातचीत की। धरने पर बैठे लोगों में सपा के जिला महासचिव बीरबल राम, बसपा नेता विनोद सेहरा, जनार्दन यादव, राघवेन्द्र, समाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार डीके, छात्र नेता दुर्गेश अम्बेडकर, अरुण कुमार संगम, हरे राम यादव, रोहित सहित अन्य शामिल रहे। वार्ता के पश्चात मृतक मंटू की मां ने जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्रक उपजिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह को सौंपा।

समीर ऊर्फ मंटू
समीर ऊर्फ मंटू (फाइल फोटो)

मंटू की मां रामावती देवी पत्नी स्व. राम अबध निवासी वार्ड नंबर-2 आज़ाद नगर का कहना है कि उनका पुत्र समीर कुमार उर्फ मंटू को बीते 25 नवंबर 2025 की रात लगभग एक बजे रामपुर थाना क्षेत्र के मयारी कल्याणपुर स्थान पर कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के साथ गला दबाकर हत्या का प्रयास किया और उसे मृत समझकर छोड़कर फरार हो गए।

घायल अवस्था में समीर कुमार उर्फ मंटू को इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह करीब 22 दिनों तक जीवन और मौत से जूझता रहा। अंततः 18 दिसंबर 2025 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पहले ही थाना रामपुर में दर्ज कराई जा चुकी थी।

पीड़िता ने बताया कि वह गरीब व असहाय परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। पुत्र ही परिवार का एकमात्र सहारा था। इलाज में भारी खर्च के चलते परिवार आर्थिक संकट में डूब गया है।

प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि

मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए,

घटना को हत्या मानते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए,

नामजद आरोपियों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए,

मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पीड़ित ने शासन से भूमि मुहैया कराने की भी मांग की है।

इस सम्बन्ध में एसडीएम मधुबन ने उनके पत्रक को शासन तक पहुंचाकर उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम शरद चौधरी, सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार मधुबन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Previous Post

मंच पर बच्चों की उड़ान, पर्दे के पीछे भविष्य का निर्माण

Next Post

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

up80.online

up80.online

Related Posts

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी
यूपी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा
यूपी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
रिसिया
यूपी

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

January 10, 2026
Next Post
BJP

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

BLO

एसआईआर के दौरान घायल बीएलओ को मिली आर्थिक सहायता

Indian Train

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

Recommended

OBC

ओबीसी आरक्षण को लेकर सरदार पटेल बौ.वि.मंच ने किया सराहनीय कार्य

5 days ago
Mau

पंकज चौधरी के स्वागत में गूंजा-महाराजगंज की तरह मऊ भी होगा माफिया मुक्त

6 days ago
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

3 days ago
योगी

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

यूपी में फिर बढ़ी एसआईआर की समय सीमा

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन विभूतियों की प्रतिमा का अनावरण

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

Trending

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी
यूपी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

by up80.online
January 12, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ किसी भी पार्टी का रीढ़ कार्यकर्ता होता है और जो नेता अपने कार्यकर्ताओं...

हज यात्रा

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

January 10, 2026
रमाशंकर राजभर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

January 9, 2026
गोंड

वैकेंसी आ गई, लेकिन गोंड समाज का नहीं बन रहा जाति प्रमाण पत्र

January 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

वैकेंसी आ गई, लेकिन गोंड समाज का नहीं बन रहा जाति प्रमाण पत्र

ओबीसी आरक्षण को लेकर सरदार पटेल बौ.वि.मंच ने किया सराहनीय कार्य

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online