• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, May 19, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

आजादी से 5 साल पहले ही ‘बलिया, मिदनापुर और सतारा’ स्वतंत्र हो गयें

up80.online by up80.online
August 13, 2019
in देश, बड़ी खबर
0
Ballia

बलिया रेलवे स्टेशन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान यहां स्थापित हुई समानांतर सरकार

लखनऊ, 13 अगस्त

वैसे तो देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ, लेकिन देश के तीन स्थान ऐसे हैं, जो 1942 में ही ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन के दौरान ब्रिटानिया हुकूमत को धत्ता बताते हुए स्वतंत्र  हो गए। इनमें उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित बलिया, पश्चिम बंगाल में स्थित मिदनापुर जिले का तामलूक और महाराष्ट्र का सतारा जिला।

प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चंद्र की प्रसिद्ध पुस्तक ‘भारत का स्वतंत्रता संग्राम’ में उल्लेख किया गया है कि गांधी जी द्वारा शुरू किए गए भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान देश के कुछ हिस्सों में समानांतर सरकारों की स्थापना हुई।

यह भी पढ़िये: पुतिन की राह पर चल पड़े पीएम मोदी

बलिया:

ब्रिटानिया हुकूमत के समानांतर पहली सरकार बलिया में बनी। इस सरकार को नेतृत्व गांधीवादी नेता चित्तू पांडेय ने किया। चित्तू पांडेय की सरकार ने कलेक्टर के सारे अधिकार छीन लिए और सभी गिरफ्तार कांग्रेसी नेताओं को रिहा कर दिया। हालांकि उनका प्रभुत्व ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। शीघ्र ही अंग्रेजी फौज वहां पहुंच गई।

यह भी पढ़िये: भारत ने डॉक्टर्स पैदा किए और पाकिस्तान ने जेहादी: सुषमा स्वराज

मिदनापुर (तामलूक):

बंगाल के मिदनापुर जिले के तामलूक नामक स्थान पर 17 दिसंबर 142 को ‘जातीय सरकार’ (राष्ट्रीय सरकार) का गठन किया गया। उसका अस्तित्व सितंबर 1944 तक रहा। ‘जातीय सरकार’ ने बड़े पैमाने पर तेजी से राहत का काम चलाया, स्कूलों को अनुदान दिए और एक सशस्त्र विद्युत वाहिनी का भी गठन किया। आपस में समझौता करने के लिए अदालतें बनाई गईं और धनी लोगों का अतिरिक्त धन गरीबों में बांट दिया गया। चूंकि तामलूक की भौगोलिक स्थिति कुछ अलग थी, इसलिए यहां समानांतर सरकार ज्यादा दिन चली।

सतारा:

भारत छोड़ो आंदोलन के शुरूआत से ही यह क्षेत्र काफी सक्रिय रहा था। आंदोलन के पहले चरण में सरकार के स्थानीय मुख्यालयों में हजारों लोगों का जुलूस निकाला गया। इसके बाद भितरघात, डाकघरों पर हमला, बैंकों की लूट, टेलीग्राफ के तारों को काट देना आदि का सिलसिला शुरू हुआ। यहां वाई.बी. चव्हाण सबसे महत्वपूर्ण नेता थे। यहां सबसे लंबे समय तक समानांतर सरकार चली।

यहां पर रॉबिनहुड शैली में बैंक डकैतियां डाली गईं। शराबबंदी लागू कर दी गई और गांधी विवाहों का आयोजन हुआ। जिनमें कोई तड़क-भड़क नहीं होती थी, और अछूतों को भी आमंत्रित किया जाता था। गांवों में पुस्तकालय खोले गए। औंध रियासत के राजा ने इसके लिए काफी मदद की थी। यह समानांतर सरकार 1945 तक कायम रही।

Previous Post

अपना दल (एस) ने शुरू किया प्रदेशस्तरीय सदस्यता अभियान

Next Post

जन्मदिन पर आशीष पटेल ने ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाई  

up80.online

up80.online

Related Posts

बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
Next Post
एमएलसी आशीष पटेल, अपना दल (एस)

जन्मदिन पर आशीष पटेल ने ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाई  

बसपा

कांग्रेस व सपा के लोगों ने आदिवासियों की जमीन हड़पी: मायावती

केंद्रीय मोटर यान संशोधन अधिनियम2019

यूपी में कम होने की बजाय 10 परसेंट बढ़ गईं सड़क दुर्घटनायें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

4 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online