यूपी80 न्यूज, आजमगढ़
आजमगढ़ Azamgarh में दरवाजा खोलने में देर हुई तो एक पति Husband ने अपनी ही पत्नी Wife को पीट-पीट कर मार डाला। यह घटना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकमाधवपुर की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की रहने वाली 35 वर्षीय उषा देवी का पति चंद्रदेव राजभर मुंबई में फर्नीचर का काम करता है। रविवार की रात को वह मुंबई से वापस आया था। पत्नी उषा से दरवाजा खोजने में देर हो गई। उषा सो रही थी और इसी के चलते वह दरवाजे पर लगाई गई आवाज सुन नहीं पाई। जिससे गुस्से में पति ने उसे कुदाल की बेंत से पीटना शुरू कर दिया। महिला चीखती रही, लेकिन पति पर कोई असर नहीं हुआ। चीखते-चीखते उसकी सांस उखड़ गई। महिला की चीखे सुनकर ही पड़ोसी पहुंचे। इस नजारे को देखकर सन्न रह गए। जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।















