• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

शिक्षक संघ के सहयोग एवं बीएसए की तत्परता ने बुजुर्ग पिता के चेहरे पर लायी खुशी

up80.online by up80.online
June 16, 2021
in यूपी
0
teacher union

बेसिक शिक्षा कार्यालय, जौनपुर में सीता देवी को नियुक्ति पत्र देते हुए

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कैंसर से शिक्षक बेटे के निधन व विद्यालय आवंटन न होने से बुरी तरह से टूट गए थे बुजुर्ग पिता उदयराज यादव

यूपी80 न्यूज, जौनपुर

शिक्षक बेटे हरिश्चंद्र यादव की कैंसर से मृत्यु और ऊपर से स्थानांतरण के दौरान विद्यालय का आवंटन न होने से बुजुर्ग पिता उदयराज यादव पूरी तरह से टूट गए थे। लेकिन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सहयोग एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के फौरन एक्शन से उदयराज जी के चेहरे पर खुशी आ गई। मंगलवार को बहू को जिला शिक्षा अधिकारी ने नियुक्ति पत्र दिया। जिला शिक्षा अधिकारी के इस पहल से उदयराज इतना खुश हुए कि उन्होंने जिला बेसिक कार्यालय के बाहर हाथों में मिठाई लिए लोगों को खिलाने लगे।

बता दें कि फरवरी महीने में हरिश्चंद्र यादव का देवरिया से जौनपुर स्थानांतरण हुआ, लेकिन इसी दौरान उनकी मृत्यु कैंसर से हो गई। दुर्भा्य से उस दौरान उन्हें विद्यालय का आवंटन भी नहीं हुआ था। ऐसी परिस्थिति में हरिश्चंद्र यादव के बुजुर्ग पिता उदयराज पर दु:खों का पहाड़ गिर पड़ा। लोग कहा करते थें कि बेटे को विद्यालय का आवंटन न होने से मृतक कोटे की नौकरी एवं अन्य देय को पाना नामुमकिन है। आपको बहुत दौड़ना पड़ेगा, बहुत दिक्कत होगी। काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा।

बेटे के इलाज में कर्ज में आ गया परिवार:

हरिश्चंद्र यादव के इलाज के दौरान पहले ही यह परिवार पूरी तरह से टूट गया था। इलाज के दौरान पूरा परिवार कर्ज में आ गया।

शिक्षक संघ की अहम भूमिका:

मृतक शिक्षक हरिश्चंद्र यादव के पिता उदयराज यादव ने इस मामले में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपनी समस्या बताई। संघ ने निवेदन किया कि पीड़ित परिवार के पाल्य को नौकरी एवं उनकी समस्त देय का भुगतान जल्द से जल्द कर दिया जाए।

संघ के निवेदन पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने मृतक की पत्रावली आते ही उसका निस्तारण कर दिया। हरिश्चंद्र की पत्नी सीता देवी को उसके गांव के पास ही विद्यालय में अनुचर पद पर नियुक्ति पत्र का आदेश दे दिया। पत्र मिलने के बाद हरिश्चंद्र यादव के पिता उदयराज यादव खुशी व्यक्त करते हुए लोगों को मिठाई खिलाने लगे और कहने लगे कि बिना एक पैसे किसी को दिए आज हमारी बहू को नियुक्ति पत्र मिल गया। उधर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर ने भी बीएसए के प्रति आभार प्रकट किया है।

Previous Post

अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष

Next Post

पेड़ व जानवरों की गिनती हो सकती है तो फिर जातिगत जनगणना क्यों नहीं ?

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
Cast census 2021

पेड़ व जानवरों की गिनती हो सकती है तो फिर जातिगत जनगणना क्यों नहीं ?

dalit

यूपी एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बने डॉ.रामबाबू हरित, सूची जारी

OBC

दो साल बाद भाजपा को पिछड़ों की याद आई, जसवंत सिंह सैनी बने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

5 days ago
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online