• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 12, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अपना  दल  (एस) बस्ती मंडल में 5 लाख ज्यादा सदस्य बनाएगा: गिरजेश पटेल

up80.online by up80.online
September 5, 2022
in यूपी, राजनीति
0
अपना दल एस

अपना दल एस बस्ती मंडल में 5 लाख ज्यादा सदस्य बनाएगा: गिरजेश पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

गिरजेश पटेल ने कहा- हमारी नेता के मिशन को पूरा करने के लिए बस्ती मंडल के कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे

यूपी80 न्यूज, बस्ती

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, हमारी नेता अनुप्रिया पटेल ने पूरे प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें बस्ती मंडल से कम से कम 5 लाख सदस्य बनाना है। रविवार को बस्ती मंडल में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सदस्यता प्रभारी गिरजेश पटेल ने यह बात कही।

भारी भीड़ के बीच गिरजेश पटेल ने खुद पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर गिरजेश पटेल ने कहा कि बस्ती मंडल की धरती ने हमेशा अपना दल (एस) को मजबूत करने का कार्य किया है। पिछले 10 सालों से यहां के लोगों ने लगातार पार्टी के उम्मीदवारों को जीत का तिलक लगाकर विधानसभा में भेजने का कार्य किया है।

शिखा सिंह
बस्ती में अपना दल (एस) का सदस्यता अभियान

बता दें कि 2 सितंबर को हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने प्रतापगढ़ से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। इसी के क्रम में आज बस्ती मंडल सहित सभी 18 मंडलों में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है। इस अवसर पर  गिरजेश पटेल ने मंडल के सभी विधानसभा अध्यक्षों, ज़ोन प्रभारियों सहित प्रमुख लोगों को सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर गिरजेश पटेल ने कहा कि पार्टी के संस्थापक यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल जी ने गरीबों, वंचितों, पिछड़ों व किसानों के हक़ हुक़ूक़ के लिए आजीवन संघर्ष किया। गिरजेश पटेल ने अपना दल एस को राज्यस्तरीय पार्टी की मान्यता मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए  कहा कि पार्टी अब प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है। ऐसे में हमारी ताकत बढ़ने के साथ साथ हमारी जनता के प्रति जवाबदेही भी ज्यादा बढ़ गई है। अब प्रदेश की जनता हमसे ज्यादा उम्मीद रखेगी। ऐसे में हम सभी को और मेहनत करनी होगी। हमें 2024 के मद्देनजर 24 घंटे मेहनत करने की जरूरत है, तभी हम 2024 में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में वृहद रूप से सदस्यता अभियान को आज से चलाया जाएगा एवं सभी जनपदों के तुलनात्मक आंकड़ों के आधार पर जिलाध्यक्षों का परफार्मेंश रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने तथा संचालन कार्यवाहक प्रदेश कोषाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने किया।

PRDF
PRDF Seeds

इस अवसर पर झिनकान चौधरी, रामकुमार पटेल, प्रदीप पटेल, राजकुमार पटेल, राजमणि पटेल, वेद प्रकाश चौधरी, सर्वेश वर्मा, संजय सिंह पगार, लवकुश, गंगा सिंह सैंथवार, पुष्कर चौधरी, राम दास मौर्य, आत्मा राम पटेल,  अनिल चौधरी, लवकुश सैनी, डा एस पी पटेल, संजय चौधरी, लवकुश सैनी, शेषमणि प्रजापति, पीसी पटेल, बाबूलाल कन्नौजिया, राम पारस निषाद, निसार अहमद, इरफान खान, रोहित पटेल, महिपाल पटेल, सुरेंद्र चौधरी, रमेश चंद्र गिरी, गीता वर्मा, दुर्गेश चौधरी, राकेश पटेल, पवन चौधरी, अशोक तिवारी, शिखा सिंह एवम सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

शिक्षक दिवस: रोटरी क्लब वाराणसी ने शिक्षकों को ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ से किया सम्मानित

Next Post

‘सेल्फी विद सरकारी स्कूल’ के जरिए यूपी के बदहाल स्कूलों की पोल खोलेगी आम आदमी पार्टी

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Yogi Govt

‘सेल्फी विद सरकारी स्कूल’ के जरिए यूपी के बदहाल स्कूलों की पोल खोलेगी आम आदमी पार्टी

शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस पर अमौली के 22 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

सुभासपा

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में बड़ी टूट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर ने अपने समर्थकों संग दिया इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

2 weeks ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online