• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

आजम खान के तंज पर अनुप्रिया पटेल का पलटवार, कहा- जनता ने उन्हें कटोरा थमा दिया

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- इतिहास गवाह है कि जिस पर भी जग हंसा है, उसी ने इतिहास रचने का काम किया है

up80.online by up80.online
May 17, 2023
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
छानबे

नवनिर्वाचित विधायक रिंकी कोल को सम्मानित करती हुईंं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (file photo)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

लखनऊ, 16 मई

‘इतिहास गवाह है कि जिस पर भी जग हंसा है, लोगों ने उपहास उड़ाया है, उसी ने इतिहास रचने का काम किया है।’ उत्तर प्रदेश की स्वार Swar व छानबे Chhanbey विधानसभा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद लखनऊ स्थित 1ए, मॉल एवेन्यू में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान अपना दल (एस) Apna Dal S की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel ने विचार व्यक्त किया। उन्होंने छानबे से अपना दल (एस) की नवनिर्वाचित विधायक रिंकी कोल  MLA Rinki Kol एवं रामपुर की स्वार Swar सीट से इतिहास रचने वाले विधायक शफीक अहमद अंसारी MLA Shafeeq Ahmed Ansari को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

स्वार
स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी का स्वागत करती हुईं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

प्रदेश की दोनों सीटों पर अपना दल (एस) को मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि यह जीत अपना दल (एस), भाजपा व निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की तपस्या व परिश्रम का प्रतिफल है। श्रीमती पटेल ने कहा कि इस जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर गांव में लोगों से मुलाकात की और कप-प्लेट पर वोट देने के लिए मतदाताओं से अपील की।

प्रतिद्वंदी मजबूत हो तो लड़ाई का मजा और बढ़ जाता है:

केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब प्रतिद्वंदी मजबूत होता है तो लड़ाई का मजा और बढ़ जाता है। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने साम, दाम, दंड सबका इस्तेमाल किया। अहंकार इतना कि सपा के नेताओं ने अपना दल (एस) के सिंबल का भी मजाक उड़ाया, लेकिन लोकतंत्र में मतदाता ही सर्वशक्तिमान होता है। स्वार के मतदाताओं ने उन्हें इसका कड़ा जवाब देते हुए उन अहंकारियों के हाथों में कटोरा थमा दिया। बता दें कि स्वार सीट पर प्रचार के दौरान आजम खान ने अपना दल (एस) के चुनाव चिन्ह्न ‘कप-प्लेट’ का मजाक उड़ाया था। आजम खान के इस मजाक पर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की थी।

ऐसे परिणाम ही हमें नंबर वन बनाएगा:

केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने विधानसभा उपचुनाव के साथ-साथ नगर निकाय चुनाव में जीते हुए विजेताओं को भी बधाई देते हुए कहा कि हर चुनाव में ऐसे परिणाम ही हमें नंबर वन बनाएगा। श्रीमती पटेल ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से 24 घंटे मेहनत करने और जनता के बीच जाने का आह्वान किया।

नारी शक्ति का प्रतीक:

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आदिवासी समाज की अवाज रहे अपना दल (एस) के युवा दिवंगत विधायक राहुल प्रकाश कोल जी के निधन के पश्चात उनकी पत्नी रिंकी कोल जी ने जिस व्यक्तिगत पीड़ा व तनाव से गुजरते हुए मतदाताओं के बीच गईं। ये सामान्य बात नहीं है। ये नारी ही कर सकती है। सच में कहा जाता है कि नारी शक्ति का प्रतीक होती है। ये साहस का प्रतीक बनकर हमारे सामने आयीं हैं। बहन रिंकी कोल के इस तनाव व संघर्षपूर्ण दौर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए उनका साथ दिया। टीम भावना की वजह से ही ऐसा संभव हो पाया है।

नवनिर्वाचित विधायकों को दीं नसीहत:

अभिनंदन समारोह के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने नवनिर्वाचित विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव जीतना महज जश्न का विषय नहीं है। जनता ने आपको बड़ी जिम्मेदारी दी है। जनता बार-बार उसे ही जीत का ताज पहनाती है, जो जनता के दु:ख-सुख में उसके साथ रहता है। पार्टी की परंपरा व मूल चरित्र के अनुसार आप विधानसभा में अपनी बात रखे।

Apna Dal (S)
अपना दल एस का चुनाव चिन्ह्- कप-प्लेट

छत्तीसगढ़ की सीमा से उत्तराखंड की सीमा तक फैला अपना दल (एस):

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि आज नीला-केसरिया झंडा का परचम सोनभद्र की सीमा से लेकर रामपुर की स्वार सीट जीत कर उत्तराखंड की सीमा तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के तहत पिछड़े समाज से आने वाले पसमांदा समाज के शफीक अहमद अंसारी जी ने चुनाव जीतकर एनडीए का पहला मुस्लिम विधायक बनने का गौरव प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह, पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार व विधानमंडल दल के नेता रामनिवास वर्मा, विधायक डॉ.आरके पटेल, विधायक सरोज कुरील सहित सभी विधायक एवं राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सफल
सफल हैल्थ क्लब, लखनऊ
Lok Jeevan Foundation
Lok Jeevan Foundation, Lucknow
Previous Post

जौनपुर कोर्ट में फायरिंग, दो बंदियों को मारी गोली, अफरा-तफरी का माहौल

Next Post

मुख्तार अंसारी हत्या के प्रयास मामले में दोष मुक्त, एमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला

up80.online

up80.online

Related Posts

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप
बड़ी खबर

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
Next Post
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी हत्या के प्रयास मामले में दोष मुक्त, एमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला

बेल्थरारोड

सर्वे के नाम पर किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे: संदीप बंसल

bjp, sp

एमएलसी चुनाव: भाजपा के ठाकुर व कुर्मी उम्मीदवारों के खिलाफ सपा ने खेला दलित व अति पिछड़ा कार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

4 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

7 days ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 month ago
Uttar Pradesh

लघु एवं सीमांत किसानों को सस्ती दर पर मिलेगा ऋृण, सीएम ने दिया निर्देश

11 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

by up80.online
April 17, 2026
0

सोनभद्र में तैनाती के दौरान अधिकारियों ने किया था खेल यूपी80 न्यूज, लखनऊ खनन कार्यों में लापरवाही...

पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

April 8, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online