• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, July 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बाबा गोरखनाथ की धरती से अनुप्रिया पटेल की हुंकार- तीसरे से संतोष नहीं, अपना दल को नंबर वन बनाना है

केंद्रीय मंत्री ने डॉ. सोनेलाल पटेल जी के जयंती समारोह में बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया

up80.online by up80.online
June 14, 2023
in यूपी, राजनीति
0
अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल, अध्यक्ष, अपना दल एस

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, गोरखपुर

“तीसरे से संतोष नहीं,

अपना दल को यूपी में नंबर वन बनाना है।”

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बाबा गोरखनाथ की धरती गोरखपुर से यह आह्वान किया। श्रीमती पटेल मंगलवार को यहां सर्किट हाउस में आयोजित पार्टी के पदाधिकारियों संग बैठक में भाग लेने पहुंची थी।

श्रीमती पटेल ने रामपुर की स्वार सीट व मीरजापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अपना दल एस की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में अपना दल (एस) की गूंज है, लेकिन ये अपना पड़ाव नहीं है, हमें अभी और आगे जाना है। इसके लिए हमे हर दिन किसी न किसी को जोड़ना है। इसके लिए हमें यह भी बताना है कि अपना दल में अपना पन है। तभी हमारा कारवां बढ़ता रहेगा।

गोरखपुर
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का फूलों के माला से स्वागत करतीं महिलाएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) भावनाओं से बंधा हुआ एक परिवार है। यश:कायी डॉ सोनेलाल पटेल जी ने अपने लाखों संघर्षशील साथियों के साथ कठिन तपस्या करके इसकी मजबूत नींव रखी। आज इसी नींव पर आपके त्याग व समर्पण की वजह से हमने एक मजबूत इमारत खड़ी की। आज पूरे प्रदेश में अपना दल एस की चर्चा है।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि 4 अगस्त 2022 को अपना दल एस को राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद अगले महीने 2 जुलाई को लखनऊ में यश:कायी डॉ सोनेलाल पटेल जी की पहली जयंती समारोह भव्य तरीके से आयोजित होने जा रही है। इस जयंती के लिए उन्होंने प्रदेश के हर कोने से कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुँचने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने कहा कि 2 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होने वाली रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्तागण ट्रेन, बस एवं अपने निजीवाहनों से पार्टी के झंडा बैनर के साथ बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचे।

तीसरी बड़ी पार्टी है अपना दल:

बता दें कि फिलहाल प्रदेश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी और तीसरे पर अपना दल (एस) है। अपना दल एस के पास 13 विधायक हैं। हालांकि पहले नंबर पर जाने के लिए अपना दल को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पिछले 10 सालों में पार्टी ने 1 विधायक से 13 विधायकों तक का सफर किया है। दूसरे नंबर 109 विधायकों के साथ दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी है और 255 विधायकों के साथ पहले पायदान पर भाजपा है। हालांकि इस बार के चुनाव में बसपा की सीटें तो घटकर महज 1 हो गई है, लेकिन वोट परसेंट के मामले में बसपा का ग्राफ काफी आगे है। वह कभी भी अन्य प्रतिद्वंदियों को मात दे सकती है।

गिरजेश पटेल
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते हुए अपना दल पदाधिकारी

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कौशल सिंह, राष्ट्रीय सचिव गिरजेश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी, जिलाध्यक्ष उदयभान चौधरी, देवरिया जनपद के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पटेल, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह पटेल व महराजगंज जनपद के जिलाध्यक्ष नाथू सिंह पटेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन विधि मंच के प्रदेश महासचिव नंदकिशोर पटेल ने की।

नमन
Naman trading co, Barabanki
NCPS
न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल
Previous Post

मऊ के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित, रिश्वत मांगने का था आरोप

Next Post

गंगा नदी में नहाते समय आरएएफ जवान समेत 4 डूबे, तीन के शव बरामद

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
UP politics

गंगा नदी में नहाते समय आरएएफ जवान समेत 4 डूबे, तीन के शव बरामद

Poonam Maurya

नीरज शेखर व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति में सदस्य नामित

Bihar

2024 से पहले ही हो सकता है लोकसभा चुनाव! नीतीश कुमार ने जतायी आशंका  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

3 days ago
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

3 days ago
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

5 hours ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online