• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, May 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

किसानों की कहीं नहीं हो रही सुनवाई, इसलिए हम गली-चौराहों पर उठाने का काम कर रहे हैं: बालकुमार पटेल

up80.online by up80.online
September 30, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Farmers

वाराणसी में सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व सांसद बालकुमार पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मऊ/बलिया सीमा पर कूर्मि अन्नदाता रथ यात्रा का हुआ स्वागत

यूपी80 न्यूज, बेलौली/मऊ

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा चलाए जा रहे कूर्मि अन्नदाता रथ यात्रा मंगलवार को बलिया से मऊ सीमा में प्रवेश की। मऊ में प्रवेश करते ही जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पटेल के नेतृत्व में मऊ के कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से स्वागत किया।

मऊ के हरिपरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अन्नदाता रथ यात्रा के प्रभारी मान सिंह पटेल ने कहा कि आज इस देश के किसानों की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। एक साल से लगभग एक दर्जन प्रदेशों के किसान देश की राजधानी दिल्ली के चारों ओर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है।

Patel
कूर्मि अन्नदाता रथ यात्रा के दौरान पूर्व सांसद बालकुमार पटेल

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा आज देश में सबसे अधिक 80% लोग कृषि पर निर्भर हैं, परंतु इस कृषि प्रधान देश में किसानों की हो रही उपेक्षा पर देश के राजनैतिक दल चिंतित नहीं दिखते, जिसके कारण अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा को इतना बड़ा निर्णय लेना पड़ा कि यदि किसानों की आवाज देश के नेता पार्लियामेंट में नहीं उठा सकते तो उसे हम आज गांव गली, चौराहे पर उठाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज इस देश का कोई तबका खुश नहीं है। चाहे जातीय जनगणना की मांग हो या आरक्षण का, किसान आयोग की मांग हो या कृषि को उद्योग का दर्जा का।

अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हरिपरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचकर 13 नवंबर में होने वाली महारैली की तैयारी की समीक्षा की। इन अवसरों पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह पटेल, मानसिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश महासचिव अवधेश पटेल  सहित तमाम लोगों ने 13 नवम्बर को लखनऊ की महारैली में पहुंचने की अपील की।

Previous Post

असम: चाय बागान की महिला मजदूरों की समस्याएं सुनती केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

Next Post

मनीष हत्याकांड से व्यापारी वर्ग आक्रोशित, कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

up80.online

up80.online

Related Posts

बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Next Post
Trader Manish Gupta

मनीष हत्याकांड से व्यापारी वर्ग आक्रोशित, कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

Manish Gupta

मनीष हत्याकांड: परिजनों से मिले अखिलेश यादव, 20 लाख की आर्थिक मदद दी, न्यायिक जांच की मांग की

Patel

कई दर्जन समर्थकों संग भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए प्रख्यात सर्जन डॉ.एचएन पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

5 days ago
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

6 days ago
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

3 days ago
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

17 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

by up80.online
May 5, 2026
0

देश के 21 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार बलिराम सिंह, लखनऊ देश के पांच राज्यों में...

पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online