यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की जगह अति पिछड़ा समाज से आने वाले श्याम लाल पाल Shyam Lal Pal को उत्तर प्रदेlektश का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। श्याम लाल पाल नरेश उत्तम पटेल की समिति में उपाध्यक्ष के पद पर थे।
![सपा](http://up80.online/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240506_140251-237x300.jpg)
माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने यह निर्णय प्रदेश के पाल वोट को साधने के लिए लिया है। श्याम लाल पाल प्रयागराज के रहने वाले हैं।
श्याम लाल पाल एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। वह पिछले 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। इससे पहले वह अपना दल में भी रहे हैं। वह 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रयागराज के प्रतापपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।