सपा के जिला कार्यालय पर विश्वकर्मा जनचौपाल का आयोजन
यूपी80 न्यूज, बलिया
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को जनपद बलिया के जिला कार्यालय पर विश्वकर्मा जनचौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा उपस्थित हुए। उन्होंने जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज के विकास के लिए जितना काम समाजवादी पार्टी ने किया है उतना आज तक किसी भी पार्टी ने नहीं किया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने इस समाज को पहचान दिया है तो अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में ताकत देने का काम किया।

राम आश्रय विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में हमारे समाज को कोई महत्व नहीं दिया गया। इस सरकार में हमारा प्रतिनिधित्व जीरो है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि आप शिल्पी हैं। आप से समाज को उम्मीद भी है और आप पर विश्वास भी है इसलिए आप की जिम्मेदारी भी अधिक है। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि आप समाजवादी रास्ता जो कि आप के बेहत्तरी, खुशहाली का है उस पर आगे तक चलेंगे। जिसका लाभ 2022 में मिलेगा।

पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि आज जो कुछ भी हमें मिला है सामूहिक प्रयास से मिला है, लेकिन यह काफी नहीं है। हमें आज अभी और तन्मयता और एकता की जरूरत है, क्योकि सत्ता में बैठे लोग आज लोकतंत्र और संविधान से ऊपर चलने का प्रयास कर रहे है। देश को मिली आज़ादी और इस संविधान की रक्षा हेतु हमें मुखर होना ही होगा।
विश्वकर्मा सभा के जिला अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव एव संचालन जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी” ने किया।

इस अवसर पर सत्येंद्र विश्वकर्मा, सियाराम विश्वकर्मा, नन्द किशोर विश्वकर्मा, लल्लन विश्वकर्मा, रुपेश विश्वकर्मा, प्रभात विश्वकर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, रामसोच विश्वकर्मा, मृत्युंजय, विनोद विश्वकर्मा, मधुसूदन शर्मा, यमुना शर्मा, कृष्णा शर्मा, राहुल शर्मा, केशव शर्मा आदि ने संबोधित किया।
