• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, March 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष पद से आरसीपी सिंह दे सकते हैं इस्तीफा

up80.online by up80.online
July 30, 2021
in दिल्ली, देश, बिहार, यूपी, राजनीति
0
RCP Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मंत्री बनने के 23 दिन बाद भी सीएम नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को सार्वजनिक तौर पर नहीं दी बधाई

यूपी80 न्यूज, पटना/नई दिल्ली

जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। बैठक में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान होने की पूरी संभावना है। चूंकि पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष आरसीपी सिंह मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं, लेकिन कैबिनेट मंत्री बनने के 23 दिनों बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर उन्हें बधाई नहीं दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘एक व्यक्ति-एक पद’ फॉर्मूले के तहत आरसीपी सिंह का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना तय है।

कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दिन में दिल्ली रवाना हो गए। बैठक में पार्टी की सांगठनिक विस्तार के अलावा अगले साल देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी एवं रणनीति बनाई जाएगी।

नया चेहरा हो सकता है अध्यक्ष:

वैसे तो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की चर्चा सबसे ज्यादा है। लेकिन राजीव रंजन सिंह भूमिहार बिरादरी से आते हैं। चूंकि जदयू का वोट बैंक मुख्यत: पिछड़ी एवं महादलित समाज है। ऐसे में राजीव रंजन सिंह के अध्यक्ष बनने की संभावना कम है। हालांकि नीतीश कुमार के बेहद करीब होने की वजह से राजीव रंजन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वैसे मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री न बनने की वजह से राजीव रंजन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा ज्यादा है।

दूसरी ओर, उपेंद्र कुशवाहा महज कुछ महीने पहले जदयू में शामिल हुए हैं और अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जदयू में विलय किए हैं। ऐसे में उन्हें भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे सबसे महत्वपूर्ण पद देना मुश्किल लग रहा है। उपेंद्र कुशवाहा फिलहाल जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

ऐसी परिस्थिति में नीतीश कुमार खुद अपने पास राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद रख सकते हैं अथवा किसी नए चेहरे को आगे बढ़ा सकते हैं।

Previous Post

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नवनिर्वाचित ओबीसी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया

Next Post

भाजपा के कार्टून पर भड़के ओमप्रकाश राजभर, कहा-किसान तैयार बैठे हैं

up80.online

up80.online

Related Posts

यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल
यूपी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
Next Post
farmers

भाजपा के कार्टून पर भड़के ओमप्रकाश राजभर, कहा-किसान तैयार बैठे हैं

Bihar

आरसीपी सिंह ने दिया इस्तीफा, ललन सिंह बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Obra

चार माह से नहीं मिला वेतन, कंपनी के खिलाफ चार दिन से धरना पर बैठें श्रमिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

3 days ago
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

4 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

6 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

7 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

by up80.online
March 11, 2026
0

आचरण नियमावली के वर्तमान संशोधन से कर्मचारियों को अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के भी पड़ जाएंगे लाले...

मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online