जोनल अध्यक्ष केएस कुशवाहा ने कहा- पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
अखिल भारतीय अन्य पिछड़ा वर्ग रेलवे कर्मचारी संगठन, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आज ओबीसी संगठन के मंडलीय कार्यालय हजरतगंज लखनऊ में स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तर रेलवे जोनल अध्यक्ष केएस कुशवाहा ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया एवं उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पिछड़े वर्गों का अहित करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी कड़ी चेतावनी दी और कहा कि इस वर्ग के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्वागत समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को माला पहनाकर अभिनंदन किया एवं बधाइयां भी दी। मंडल सचिव डीएस आर्या ने संगठित होकर कर्मचारियों को अपने अधिकारों को हासिल करने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची निम्न प्रकार है–
अजीत कुमार, एएलपी को मंडल अध्यक्ष,
अभिषेक कुमार टेक्नीशियन को उपाध्यक्ष,
डीएस आर्या, जेई को मंडल सचिव,
वीरेंद्र कुमार, टेक्नीशियन को वित्त सचिव,
हरेंद्र कुमार एलपीएम को संगठन सचिव
एपी गुप्ता, सीओएस को कार्यालय सचिव,
विनीत कटियार, सीएमआई एवं शिव गोविंद यादव टेक्नीशियन को सहायक मंडल सचिव,
राजेश कुमार गुप्ता, आर एस को ऑडिटर तथा
रामविलास शर्मा, शैलेंद्र कुमार यादव, ओपी कश्यप, श्रीमती सेवती देवी को एग्जीक्यूटिव मेंबर घोषित किया गया।
इन सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल 2 वर्षों हेतु निर्धारित है। इसके पश्चात लखनऊ मंडल की विभिन्न शाखाओं से आए हुए पदाधिकारी पीएस चौधरी, राजेश सोनी(डीजल शेड आलमबाग), नदीम अहमद,अंजनी कुमार मौर्या, रामविलास यादव, मंजूर अली सहित अन्य रेलवे कर्मचारियों ने उपस्थित होकर लड्डुओं से मुंह मीठा किया और सभी को शुभकामनाएं दी।