• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सपा-बसपा ब्राह्मणों को तो कांग्रेस पिछड़ों को साधने में जुटी

up80.online by up80.online
July 25, 2021
in यूपी, राजनीति
0
कांग्रेस

कांग्रेस ने प्रजापति, कुम्हार, चित्रवंशी सम्मेलन का आयोजन किया

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कांग्रेस ने पाल, बघेल, धनगर सम्मेलन के बाद प्रजापति, कुम्हार, चित्रवंशी सम्मेलन का किया आयोजन

प्रजापति समाज के बेटे गायत्री प्रजापति की रिहाई के लिए सपा ने कोई आंदोलन नहीं किया: अजय कुमार लल्लू

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए राजनीतिक पार्टियां अलग-अलग तरीके से मतदाताओं को साधने में जुट गई हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ब्राह्मण वर्ग को साधने के लिए ब्राह्मण सम्मेलन कर रही हैं तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ब्राह्मण वर्ग को अपने पाले में करने के लिए हर जिला में परशुराम की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं। तो दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी इन दिनों पिछड़ों को साधने की कोशिश कर रही है। रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के तत्वाधान में प्रजापति, कुम्हार, चित्रवंशी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में काफी संख्या में इस समाज के लोग इकट्‌ठा हुए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों ने प्रजापति समाज के लोगों को उनके हक से वंचित रखा है। उनका वोट लेकर सपा, बसपा और भाजपा ने सरकार तो जरूर बनाया, लेकिन उनको सरकार में भागीदारी और उनकी समस्याओं के निदान में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। प्रजापति समाज एक आत्मनिर्भर समाज था, लेकिन पूंजीवाद और सरकारों की उपेक्षा के कारण आज वह अपने लिए रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के लिए जूझ रहा है।

पढ़ते रहिए www.up80.online विधानसभा चुनाव में पाल, बघेल, धनगर समाज की सशक्त भागीदारी होगी: लल्लू

प्रजापति समाज का बेटे जेल में:

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो गायत्री प्रजापति के माध्यम से समाजवादी पार्टी में खनन के ठेकों में अपने लोगों को खूब लाभ कमाया, लेकिन प्रजापति समाज का बेटा आज जेल में है। मुलायम सिंह यादव के परिवार का एक भी व्यक्ति उनसे मिलने नहीं गया और न ही प्रजापति की रिहाई के लिए कोई आंदोलन किया। दूसरी ओर भाजपा ने अति पिछड़े वर्गों के आरक्षण, उनके मुद्दों और उनके संसाधनों को खत्म करने का काम किया है। जिससे यह समाज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने वादा किया कि यदि यह समाज कांग्रेस के साथ लामबंद होकर खड़ा हो जाए तो आने वाले दिनों में एक बेहतर सरकार बनेगी जो जनोंउनमुखी होगी और अति पिछड़ों के लिए काम करेगी।

इस मौके पर मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री वंशमणि प्रसाद वर्मा ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ने अति पिछड़े और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए बहुत से काम किए हैं, जिससे हमारा जीवन स्तर ऊंचा हुआ, लेकिन आजाद भाजपा के सरकार में वंचित तबके के लोगों की उपेक्षा और दमन हो रहा है।

इस अवसर पर राजस्थान के वरिष्ठ नेता एवं प्रजापति समाज के लिए लड़ने वाले डूंगर गेदर, पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज यादव, राम गणेश प्रजापति, राकेश प्रजापति इत्यादि ने संबोधित किया। इस मौके पर संजय मौर्या, जितेंद्र पटेल, हरीश प्रजापति, मनमोहन प्रजापति इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे।

पढ़ते रहिए www.up80.online जनता का नेता: महज एक साल में अजय कुमार लल्लू की 23 गिरफ्तारियां 

पढ़ते रहिए www.up80.online आजमगढ़: 6 दिन बाद खत्म हुई भूख हड़ताल, दलित पंचायत में जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता

Previous Post

फूलन देवी की प्रतिमा अनावरण से पहले ही बिहार के मंत्री मुकेश सहनी नजरबंद

Next Post

योग गुरु यशपाल सचान बने कांग्रेस (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) के उपाध्यक्ष

up80.online

up80.online

Related Posts

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

April 30, 2026
Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
Next Post
OBC

योग गुरु यशपाल सचान बने कांग्रेस (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) के उपाध्यक्ष

OBC

मेडिकल कॉलेजों का नाम दलित-पिछड़ा वर्ग के महापुरुषों पर किए जाने का विरोध

Farmers

दिल्ली की तर्ज पर लखनऊ के चारों तरफ किसानों का लगेगा जमावड़ा: टिकैत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

4 hours ago
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

1 day ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

3 days ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

by up80.online
April 30, 2026
0

समाज में हो रही है प्रशंसा यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ समाज और प्रदेश का नाम रौशन करने...

Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online