बरेली से 8 बार सांसद चुने गए हैं संतोष गंगवार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने भी दिया इस्तीफा
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उत्तर प्रदेश के बरेली से सांसद व केंद्रीय मंत्री श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। संतोष गंगवार के अलावा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एवं देवोश्री चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।
इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
डॉ.हर्षवर्धन – स्वास्थ्य मंत्री एवं विज्ञान व तकनीकी मंत्री – दिल्ली
संतोष गंगवार – श्रम एवं रोजगार मंत्री – उत्तर प्रदेश
रमेश पोखरियाल निशंक- शिक्षा मंत्री – उत्तराखंड
थावरचंद गहलोत- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता – मध्यप्रदेश
देवोश्री चौधरी – महिला एवं बाल विकास मंत्री- प.बंगाल
सदानंद देवगौड़ा- उर्वरक एवं रसायन मंत्री -कर्नाटक
संजय धोत्रे- शिक्षा राज्यमंत्री – महाराष्ट्र
रतन लाल कटारिया- जल शक्ति राज्य मंत्री- हरियाणा
प्रताप सारंगी- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम राज्य मंत्री – ओडिशा
बाबुल सुप्रियो- पर्यावरण राज्य मंत्री – प.बंगाल
पढ़ते रहिए www.up80.online मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार सायं 5:30 बजे से सायं 6:30 बजे के मध्य होगा