• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

महंगे पेट्रोल-डीजल के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार

up80.online by up80.online
June 11, 2021
in देश, यूपी, राजनीति
0
Petrol

महंगे पेट्रोल-डीजल के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कोरोना काल में नौकरी गई, ऊपर से महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी: अजय कुमार लल्लू

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम व आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ रहे बेतहाशा दामों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरे प्रदेश में हजारों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई। लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने पहले हाउस अरेस्ट किया, बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अस्थाई जेल में सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली जनविरोधी सरकार द्वारा चन्द उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने व पेट्रोल-डीजल पर भारी भरकम टैक्स लगाकर देशवासियों को मंहगाई की मार झेलने के लिए विवश कर दिया है। एक तरफ कोरोना महामारी से समाप्त हुए रोजगार और दूसरी तरफ भाजपा सरकार निर्मित मंहगाई प्रदेश व देशवासियों की कमर तोड़ रही है।

श्री लल्लू ने कहा कि खाद्य पदार्थों से लेकर तेल के भाव भी आसमान छू रहे हैं, पेट्रोल 100 रुपया लीटर व सरसों का तेल 220 रुपये लीटर की सीमा पार कर गया है। उन्होनें कहा कि जब मोदी सरकार ने मई 2014 में सत्ता संभाली तो अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का रेट 108 रुपये प्रति बैरल था, देश में पेट्रोल की कीमत 71.51 रुपये प्रति लीटर व डीजल की कीमत 55.49 रुपये प्रति लीटर थी। पेट्रोल की कीमत साल 2014 में 71.51 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95 प्रति लीटर व कई प्रान्तों में 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गयी। डीजल की कीमत 2014 में 55.49 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 85 रुपये प्रति लीटर हो गयी।

विधान परिषद में कांग्रेस के नेता दीपक सिंह ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो सहित आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं के दामों में लगातार हुई बढ़ोत्तरी से आम जनमानस के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा है।

आज के प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष श्री लल्लू व राजेश तिवारी-मंत्री छ0ग0 सरकार, दीपक सिंह-एम0एलसी0 सहित प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी, विश्वविजय सिंह, श्याम किशोर शुक्ला, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, अनूप गुप्ता, पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश चेयरमैन मनोज यादव, शाहनवाज मंगल, राहुल राजभर, अशोक सिंह, वीरेन्द्र मदान, विकास श्रीवास्तव, अनस रहमान, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष उत्तर अजय श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष दिलप्रित सिंह कई पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

महंगाई रोकने में विफल हुई सरकार: रामराज सिंह

उधर, सोनभद्र के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह ने कहा कि पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर पार कर गया है। केंद्र की मोदी सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल हुई है।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह व जगदीश मिश्रा, जिला महासचिव विनोद तिवारी, जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर जितेंद्र पासवान, बृजेश तिवारी, उषा चौबे, संगीता श्रीवास्तव, सोनी गुप्ता,राजबली पाण्डेय, बेद अग्रहरि, राम विनय गोयल, नरेश,बिहारी लाल,कुमारी निर्भया आकृति सहित कई लोग शामिल रहे।

Previous Post

खनन पट्‌टे के मामले में अनियमितता पाए जाने पर दो लेखपाल निलंबित

Next Post

बसपा व अकाली दल मिल कर लड़ेंगे पंजाब चुनाव, यूपी पर भी पड़ेगा असर

up80.online

up80.online

Related Posts

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 27, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
Next Post
Punjab

बसपा व अकाली दल मिल कर लड़ेंगे पंजाब चुनाव, यूपी पर भी पड़ेगा असर

Army

बाराबंकी के होनहार देवाशीष वर्मा बने लेफ्टिनेंट, जनपद में खुशी की लहर

diesel

महंगाई के लिए रहें तैयार: पेट्रोल के बाद डीजल भी 100 रुपए प्रति लीटर हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

1 day ago
mirzapur

‘मिर्जापुर वेब सीरिज’ से जिला की छवि हो रही खराब: अनुप्रिया पटेल

6 years ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

by up80.online
April 27, 2026
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद की उतरांव पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित मां -बेटे को गिरफ्तार कर...

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online