• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

प्रवासियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास कर रहा है आवर मिट्टी फाउंडेशन: उपेंद्र कुशवाहा

up80.online by up80.online
April 5, 2021
in दिल्ली, देश, बिहार, यूपी
0
मिट्‌टी

आवर मिट्‌टी फाउंडेशन, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने किया उद्घाटन

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

हर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए समाज में कुछ ऐसा काम करना चाहता है जिससे उसके एक छोटे से प्रयास से किसी के चेहरे पर ख़ुशी लाई जा सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित व विविध प्रतिभाओं के धनी पत्रकार प्रमोद कुमार सुमन और चंदन कुमार ने आवर मिट्टी फाउंडेशन (Migrant Intellectual trassring Tradition and Identities) का गठन किया है। मिट्‌टी का मतलब है देश विदेश में बसे बुद्धिजीवी प्रवासियों को अपनी परम्परा कला संस्कृति की पहचान से परिचित करना ताकि वह अपने पीढ़ियों में जीवंत कर सके।

अपने इन्हीं प्रयासों को जन- जन तक पहुंचाने के लिए आवर मिट्टी फाउंडेशन ने दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक सांस्कृतिक व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री एवं विधान पार्षद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने हिस्सा लिया। श्री कुशवाहा ने मिट्टी फाउंडेशन की टीम इस प्रयास को सराहते हुए कहा कि जिस तरीके से इस कार्यक्रम का नाम अंकुरण रखा गया वह वास्तव में मिट्टी से जुड़ने का अहसास करता है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए आवर मिट्टी फाउंडेशन जैसे संस्थाओं को महत्ती भूमिका होती है। आज लोग रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों या विदेशों में पलायन कर रहे हैं, लेकिन उनके बाल-बच्चे अपनी सभ्यता और संस्कृति से जुड़ नहीं पाते हैं, ऐसी स्थिति में इस तरह की संस्थाओं का योगदान महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मेरा जो भी योगदान होगा उसको यथा संभव करूंगा।

कार्यक्रम में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर आल इंडिया रेडियो  के कलाकार संतोष नाहर, प्रसिद्ध क्लासिकल गायक पंडित भोलानाथ शास्त्री, विशेष अतिथि सोसायटी आन रेंट के निदेशक मनीष कुमार, mubh ग्रुप के निदेशक धीरेंद्र कुमार और अनीता सक्सेना और international delpic council के एडवाइजर और साउथ एशिया के इंचार्ज व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री विजेंद्र गोयल शामिल हुए।

लोक गायकी के लिए विख्यात कलाकार डॉ अमृता दत्ता और इंडियन आइडल फेम दिवाकर के गुरु व शास्त्रीय संगीत के गायक पंडित ओमकार भारद्वाज ने अपनी सूफ़ी संगीत की गायकी से लोगों का मन मोह लिया। इनके अलावा प्रगति electrocom के निदेशक वीरेंद्र कुमार, पायलट राजा तरुण, सोनेतास मीडिया के निदेशक सरोज मेहता, सहायक प्रोफेसर डॉ अमित कुमार, प्रकाश कुमार को सम्मानित किया गया।

आवर मिट्टी फाउंडेशन के प्रेसिडेंट चंदन कुमार एवं चेयरमैन प्रमोद कुमार सुमन ने कहा कि हमारी संस्था शिक्षा के अलावा लोक कला -संगीत, खान -पान, लुप्त हो रही परम्परा को लेकर आने वाले समय कार्यक्रम का आयोजन करेगी ताकि जो लोग अपने मिट्टी से जुड़ाव महसूस कर सकें। कार्यक्रम में मिट्टी फाउन्डेशन के उपाध्यक्ष व csr head संगीता भगत, प्रोजेक्ट हेड मनीष कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश सिंह, रवि वर्मा, गुरकिरण कौर, प्रज्ञा राज, पूनम सुमन, तन्वी प्रिया, शालिनी गुप्ता, शिवानी त्यागी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Previous Post

बॉयो केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में एक भी ओबीसी अभ्यर्थी का नहीं हुआ चयन

Next Post

कोरांव क्षेत्र के 4 होनहार बने समीक्षा अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
समीक्षा अधिकारी

कोरांव क्षेत्र के 4 होनहार बने समीक्षा अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

women protest

मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के कार्यालय पर महिलाओं का प्रदर्शन, कुर्सियां फेंकी

पंचायत चुनाव

जिला पंचायत सदस्य की पांच सीटों पर सपा व आरएलडी में हुआ गठबंधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

1 week ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online