• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

चार वर्षों में हुआ प्रदेश का चहुंमुखी विकास : अनूप गुप्ता

up80.online by up80.online
March 20, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Yogi Govt

चार वर्षों में हुआ प्रदेश का चहुंमुखी विकास : अनूप गुप्ता

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आमजन को मिल रहा कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ, विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन

यूपी80 न्यूज, रसड़ा/बलिया

प्रदेश के योगी सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय नगर के गांधी पार्क के प्रांगण में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सरकार की ओर से आम जनमानस की सुविधा के लिए कराए गए विभिन्न कार्यों को सबके बीच साझा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री क्षेत्रीय प्रभारी गोरखपुर अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, श्रीनाथ बाबा मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी, नपा के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, प्रदीप सिंह व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद किसानों को ऋण माफी, फसल बीमा, घर-घर बिजली, निशुल्क कनेक्शन जैसे सराहनीय कार्य किए गये। गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए 40 लाख से अधिक आवास निर्माण कराया गया जबकि 72 हजार से अधिक की स्वीकृति होनी है। उन्होंने कहा कि चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया गया। उन्होंने मोदी, योगी सरकार का धन्यवाद देते हुए इसी तरह गरीबों का भला करते रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार भी योजनाएं बनाती थी, लेकिन वे योजनाएं केवल भाई भतीजावाद तक ही सिमट कर रह जाती थी।

Ballia
डॉ.लाल पैथ लैब, बेल्थरा रोड

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी संतोष यादव ने कहा कि अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रसड़ा ब्लॉक में सात हजार के आसपास गरीबों के मकान बनाए जा चुके हैं। वही चिलकहर ब्लॉक में आठ हजार तथा मुख्यमंत्री आवास के लिए रसड़ा, चिलकहर दोनों ब्लॉकों में कुल 1176 आवास बनाए जा चुके है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा, सीएससी के अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी प्रभुदयाल ने जनपद में चल रही विकास कार्यों की जानकारी दी।

इस मौके पर जिला सूचना विभाग द्वारा विधानसभा वार प्रकाशित विकास पत्रिका का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान हर्षनारायन सिंह, राजेश गुप्ता, अनूप शुक्ला, सत्यवीर सिंह बंटू, देवेश तिवारी, वेद प्रकाश सिंह रिंकू, रजनीश चौबे, अजीत, संदीप सोनी, दिनेश सिंह गोधन, मृदुला श्रीवास्तव, रागिनी सिंह, संतोष गुप्ता, अविनाश सोनी आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक धनंजय पांडेय व नपा के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Previous Post

“युवा तुर्क” की जन्मस्थली बेल्थरा रोड कस्बे के बदले दिन, 6 साल से जर्जर सड़क का हुआ शिलान्यास

Next Post

बलिया पहुंची कांग्रेस की “नदी अधिकार यात्रा”, 1 मार्च को प्रयाराज से शुरू हुई थी यात्रा

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
निषाद

बलिया पहुंची कांग्रेस की “नदी अधिकार यात्रा”, 1 मार्च को प्रयाराज से शुरू हुई थी यात्रा

राज्य निर्वाचन आयोग

पंचायत चुनाव बस्ती: 2015 के आधार पर जनपद की आरक्षण सूची जारी

Judiciary

अनुप्रिया पटेल ने कहा- आदिवासी बहुल सोनभद्र में पंचायत की कुर्सी पर पार्टी का सिपाही बैठेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

4 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 weeks ago
Azamgarh

आजमगढ़ मंडल: पूर्व सांसद रमाकांत यादव की बहू व बेटा बने ब्लॉक प्रमुख

5 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online