लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था
नई दिल्ली, 10 अगस्त
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में सोनिया गांधी एक बार फिर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष चुनी गई हैं। लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम आने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि सोनिया गांधी पूर्व में भी पार्टी की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
बता दें कि शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी के दौरान क्षेत्र के आधार पर पांच ग्रुपों में बांटा गया था।
हालांकि पार्टी के नए अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत और सुशील कुमार शिंदे जैसे कई वरिष्ठ नेताओं के नामों पर भी चर्चा चल रही थी।
यह भी पढ़िये: सरदार पटेल की जयंती पर अस्तित्व में आयेंगे जम्म
सीडब्ल्यूसी की बैठक में सारे कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी की तारीफ की। सदस्यों ने कहा कि राहुल गांधी ने पार्टी को नई ऊर्जा, ताकत और आधुनिकता की तरफ मोड़ा। वो समाज के हर गरीब, वंचित, शोषित के लिए सरकार की विषमताओं के खिलाफ एक नई उम्मीद बनकर उभरे।
यह भी पढ़िये: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन किया
राहुल गांधी ने राजनीतिक जीवन में नैतिकता का नया मापदंड स्थापित करते हुए 2019 की हार के लिए स्वयं जिम्मेदारी ली। कार्यसमिति ने उनकी हिम्मत की प्रशंसा की। पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता अनूप पटेल का कहना है कि राहुल गांधी जी ने देशवासियों को एक नया संदेश दिया है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में नैतिकता का नया मापदंड स्थापित किया। अनूप पटेल ने सोनिया गांधी के पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि सोनिया गांधी जी हमारी पार्टी की अध्यक्ष के अलावा हम सबकी आदर्श हैं।