आजमगढ़ Azamgarh निवासी मुन्नर प्रजापति Munnar Prajapati को केंद्रीय कार्यकारिणी में दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav और अखिलेश यादव Akhilesh Yadav की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अहमद हसन Ahmad Hasan के निजी सचिव रहे मुन्नर प्रजापति Munnar Prajapati ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel के विचारों से मुन्नर प्रजापति काफी प्रभावित हैं। आजमगढ़ Azamgarh निवासी मुन्नर प्रजापति को अपना दल एस के केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
पढ़ते रहिए www.up80.online आपकी सीट हो सकती है आरक्षित, पंचायत चुनाव में लागू होगा चक्रानुक्रम फॉर्मूला!
मुन्नर प्रजापति मूलत: आजमगढ़ Azamgarh के ग्राम इमलीपुर, पोस्ट बिलरियागंज के रहने वाले हैं। आप अहमद हसन का लंबे समय तक निजी सचिव के अलावा मायावती सरकार Mayawati Government में मंत्री रहे शिवचरण प्रजापति और प्रेम प्रकाश सिंह व सरदार सिंह के भी निजी सचिव का कार्य कर चुके हैं। आप उत्तर प्रदेश सचिवालय में व्यैक्तिक सहायक संघ (पीए एसोसिएशन) के सदस्य रहे हैं। आप सिंचाई, राजकीय निर्माण निगम, कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन सहित महत्वपूर्ण विभागों में कार्य कर चुके हैं।
पढ़ते रहिए www.up80.online अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से बढ़ेगा ओबीसी, एससी-एसटी का प्रतिनिधित्व