• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

धान के कटोरे में पहली बार काला गेहूं का खेती

up80.online by up80.online
December 21, 2020
in यूपी
0
wheat

काला गेहूं

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

-12 बीमारियों में है लाभप्रद, मिर्जापुर निवासी पत्रकार एवं किसान राजेश पटेल Rajesh Patel ने शुरू की खेती

यूपी80 न्यूज, मिर्जापुर

किसानों Farmers की आर्थिक उन्नति  और कैंसर, शुगर, हृदय रोगियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अब धान का कटोरा के तौर पर लोकप्रिय मिर्जापुर के जमालपुर क्षेत्र में भी काला गेहूं black wheat की खेती शुरू हो गई है। काला गेहूं 12 बीमारियों के इलाज में बहुत ही लाभदायक है। जनपद के जमालपुर ब्लॉक के भभौरा गांव निवासी पत्रकार एवं सामाजिक व्यक्ति किसान राजेश पटेल Rajesh Patel ने 12 बिस्वा खेत में काला गेहूं की खेती की है। इसकी पहली सिंचाई हो चुकी है। आवश्यक पौष्टिक तत्व देने के बाद खतपतवार नाशक का भी छिड़काव कर दिया गया है।

wheat
मिर्जापुर में काला गेहूं की खेती

काला गेहूं black wheat की खेती आजकल सामान्य गेहूं की खेती से चार गुना फायदेमंद है। पंजाब के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान इसकी खेती कर मोटी कमाई कर रहे हैं। बाजार में यह चार से छह हजार रुपये प्रति कुंतल पर बिकता है। साथ ही वैज्ञानिकों का दावा है कि काला गेहूं साधारण गेहूं से ज्यादा पौष्टिक है। यह 12 बीमारियों useful for 12 diseases में फायदेमंद है।

नाबी ने तैयार किया है इसे:

विध्याचल मंडल के उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने बताया कि नेशनल एग्री फूड बायो टेक्नॉलजी इंस्टीट्यूट नाबी मोहाली ने काला गेहूं तैयार किया है। इसका पेटेंट नाबी के ही नाम है। इसका नाम नाबी एमजी रखा गया है। यह कृषि वैज्ञानिक डॉ. मेनिका गर्ग की रिसर्च का परिणाम है।

पढ़ते रहिए www.up80.online अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं तेरवां दहिगवां के किसान 

नेचुरल एंटी ऑक्सीडेंट का खजाना है यह:

अधिक एंथोसाएनिन की वजह से फलों, सब्जियों, अनाजों का रंग काला, नीला या बैंगनी हो जाता है। एंथुसाएनिन नेचुरल एंटी ऑक्सीडेंट भी है। इसी वजह से यह सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। नाबी ने काले के अलावा नीले व जामुनी रंग के गेहूं की किस्म भी विकसित की है।

इसमें सामान्य गेहूं से अधिक पोषक तत्व होते हैं। सामान्य गेहूं में पिगमेंट की मात्रा पांच से 15 पीपीएम के बीच होती है। काला गेहूं में पिगमेंट की मात्रा 100 से 200 पीपीएम तक होती है। इसमें सामान्य गेहूं के मुकाबले 60 फीसद आयरन ज्यादा होती है। जिंक की भी मात्रा कुछ ज्यादा होती है। दावा है कि इसकी रोटी के सेवन से कैंसर, शुगर, मोटापा, कोलेस्ट्राल, दिल की बीमारी आदि में फायदा होता है।

गेहूं
12 बीमारियों में लाभप्रद है काला गेहूं

मिर्जापुर में तीन किसानों ने की है इसकी खेती

किसान राजेश पटेल ने बताया कि उन्होंने काले गेहूं के बारे में काफी पढ़ने के बाद इसकी खेती करने का निर्णय लिया। अब समस्या बीज की थी। कई जिलों के जिला कृषि अधिकारी से बात की। काफी खोजबीन के बाद लखनऊ में 30 किलो बीज मिला। भारत संचार निगम लि. मिर्जापुर के पूर्व जीएम छानबे ब्लॉक के निवासी इं. रामलौटन बिंद व गुलौरी गांव निवासी महेश सिंह को पांच-पांच किग्रा दिया। शेष 20 किग्रा की खेती 12 बिस्वा में की है।

पढ़ते रहिए www.up80.online गांवों के विकास के लिए भगीरथ प्रयास में जुटे आईएएस हीरा लाल

Previous Post

धरने में शहीद किसानों को पूरे देश में दी गई श्रद्धांजलि

Next Post

मऊ की वैष्णवी सिंह बनी मिस एशिया यूनिवर्स 2020

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
Mau

मऊ की वैष्णवी सिंह बनी मिस एशिया यूनिवर्स 2020

farmers

किसान के गोल्ड मेडलिस्ट बेटे ने ग्रामीण क्षेत्र में इलाज का संकल्प लिया

AAP

खाली रह गई कुर्सी, मनीष सिसोदिया से बहस करने नहीं पहुंचे योगी के मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online