• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, June 13, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

कृषि कानून: “दिल्ली चलो” अभियान को रोकने के लिए किसानों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस व ठंडे पानी की बौछार

up80.online by up80.online
November 26, 2020
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
farmers

कृषि कानून का विरोध कर रहे तमाम किसान नेता हिरासत में लिए गए

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सामाजिक कार्यकत्र्ता व किसान नेता मेधा पाटकर Medha Patkar, प्रतिभा शिंदे Pratibha Shinde , योगेंद्र यादव Yogendra Yadav सहित कई किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

नए कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुए “दिल्ली चलो Delhi Chalo” अभियान को विफल करने के लिए हरियाणा सरकार लाठी चार्ज, आंसू गैस व पानी की बौछार का सहारा ले रही है। आंदोलन को विफल करने के लिए स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव Yogendra Yadav, सामाजिक कार्यकत्र्ता मेधा पाटेकर Medha Patkar जैसी हस्तियों को पुलिस ने हिरासत Detained में ले लिया है। बावजूद इसके देश के विभिन्न हिस्सों से किसान संगठन दिल्ली की ओर रवाना हो गए हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति (एआईकेएससीसी AIKSCC) के बैनर तले पंजाब के विभिन्न हिस्सों से हजारों की तादाद में किसान, महिलाएं और बच्चे ट्रैक्टर पर सवार होकर दिल्ली की ओर चल दिए हैं। कई हजार किसान अंबाला के शंभूसीना और कुरुक्षेत्र की पिपली मंडी को पार कर चुके हैं। हालांकि इस आंदोलन को रोकने के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों पर लाठी चार्ज, ठंडे पानी की बौछार व आंसू गैस छोड़ा है। बावजूद इसके किसान बैरीकेड को पार करते हुए आगे बढ़ गए हैं।

इसी तरह उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने रामपुर के विलासपुर मोड़ पर लगभग 2000 किसानों को रोक दिया है। वे नैनीताल-दिल्ली हाईवे पर जमा हैं और दिल्ली की ओर बढ़ने की प्रतीक्षा में हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online क्रय केंद्र पर 23 दिनों में मात्र 13 किसानों से खरीदा गया धान

farmers
कृषि कानून: हिरासत में लिए गए किसान नेता

मेधा पाटकर व प्रतिभा शिंदे को रोका गया:

उत्तर प्रदेश के आगरा के करीब प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकत्र्ता एवं मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित मेधा पाटकर को पुलिस ने रोक दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। इनकी रिहाई के लिए सैकड़ों की संख्या में किसानों प्रदर्शन कर रहे हैं।

किसान संघर्ष समितियां गठन:

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के कड़े रुख की वजह से उत्तर प्रदेश व हरियाणा में गांव-गांव में किसान संघर्ष समितियां बनाई जा रही हैं और वे अपने गांवों में, सरकारी कार्यालयों में प्रदर्शन करते हुए दिल्ली की ओर चलने की तैयारी कर रहे हैं।

मुख्य मांगें:

किसान संगठन खेती से संबंधित तीन कृषि कानून व बिजली बिल 2020 को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

किसानों के इस आंदोलन को श्रमिक संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है। देश के विभिन्न हिस्सों में किसानों व श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया है। दिल्ली के मायापुरी, ओखला व अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों ने हड़ताल की।

इन नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग:

किसान संगठनों ने मेधा पाटकर, प्रतिभा शिंदे, योगेंद्र यादव, कृष्णा प्रसाद व अन्य नेताओं की लगातार जारी गिरफ्तारी की निंदा की है और सभी नेताओं की तत्काल रिहा करने की मांग की है।

पढ़ते रहिए www.up80.online नए श्रम कानून से 41 लाख नौकरियां खत्म हो जाएंगी

Previous Post

यूपी में लगा एस्मा, 6 महीने तक हड़ताल पर रोक

Next Post

लाठी चार्ज, पानी बौछार व आंसू गैस छोड़ने के बाद अंतत: किसानों को बुराड़ी में प्रदर्शन की मिली मंजूरी

up80.online

up80.online

Related Posts

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
Next Post
Farmers

लाठी चार्ज, पानी बौछार व आंसू गैस छोड़ने के बाद अंतत: किसानों को बुराड़ी में प्रदर्शन की मिली मंजूरी

farmers

कृषि कानून: मांगें पूरी होने तक दिल्ली में डेरा डालेंगे किसान

Anuj Kumar Singh

समाजसेवी अनुज सिंह बने महाराजगंज के अपना दल (एस) युवा मंच के जिलाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

7 days ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

1 day ago
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

5 days ago
uppsc topper Anju Katiyar

अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए,,

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

by up80.online
June 12, 2026
0

चौरिया कुर्मी समाज महासंघ के सम्मान समारोह में जुटे दिग्गजों ने दिया एकजुटता का संदेश यूपी 80...

भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online