• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, November 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

बिहार: राजद-लोजपा के बाद अब भाजपा व जदयू में बदलाव की कवायद शुरू

up80.online by up80.online
November 18, 2020
in बड़ी खबर, बिहार, राजनीति
0
bihar

बिहार भाजपा व जदयू संगठन में बदलाव शुरू

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मंत्रिमंडल में सुशील मोदी, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार जैसे पुराने नेताओं की बजाय दूसरी पंक्ति के नेताओं को दी गई तरजीह

बलिराम सिंह, पटना

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की कमान तेजस्वी यादव व लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) की कमान चिराग पासवान के हाथों में आने के बाद अब जनता दल (यू) और भारतीय जनता पार्टी, बिहार में भी दूसरी पंक्ति के नेताओं को आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार की सत्ता पर चौथी बार काबिज होने के बाद नए मंत्रिमंडल में यह बदलाव आसानी से देखा जा सकता है। नए मंत्रिमंडल में दोनों दलों ने पहली पंक्ति के नेताओं की बजाय दूसरी पंक्ति के नेताओं को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

भाजपा ने बिहार के अपने पुराने नेताओं सुशील मोदी, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, विनोद कुमार झा जैसे दिग्गज नेताओं को साइड कर दिया है। इस बार नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में ये नेता शामिल नहीं किए गए। ये सभी नेता 5 से 7 बार विधायक बन चुके हैं। बावजूद इसके शीर्ष नेतृत्व ने इन नेताओं की बजाय दूसरी पीढ़ी को बढ़ाने का निर्णय लिया है। पार्टी ने दूसरी पीढ़ी के मंगल पांडेय, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, रामप्रीत पासवान, जीवेश कुमार मिश्र, अमरेंद्र प्रताप सिंह, राम सूरत राय जैसे नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया।

इसी तरह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भी अपनी पहली पंक्ति के नेताओं की बजाय नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह पहले ही मार्गदर्शक की भूमिका में आ चुके हैं। राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह और आरसीपी सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर विचार हो रहा है। इनके अलावा नीतीश कैबिनेट में विजय चौधरी और विजेंद्र यादव जैसे वरिष्ठ नेताओं को छोड़कर डॉ.अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी और शीला मंडल जैसे नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। हालांकि नीतीश कुमार की पूर्व सरकार में भी डॉ.अशोक चौधरी कार्य कर चुके हैं। इसी तरह विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मतस्य व पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी भी युवा हैं। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी खुद की बजाय बेटे संतोष कुमार मांझी को नीतीश कैबिनेट में शामिल कराना बेहतर समझा।

बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा कहते हैं, “राजद और लोजपा के बाद अब जदयू और भाजपा भी सांगठनिक तौर पर बदलाव की राह पर चल पड़ी हैं। बिहार भाजपा की पहली पंक्ति के नेताओं जैसे सुशील कुमार मोदी, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार जैसे दिग्गज नेताओं की पढ़ती उम्र को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने इनकी जगह पर दूसरी पंक्ति के नेताओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इसी तरह का बदलाव जनता दल यू में भी देखा जा सकता है। बढ़ती उम्र को देखते हुए नीतीश कुमार भी संगठन में बदलाव करना शुरू कर दिए हैं। इसी के मद्दे नजर उन्होंने मंत्रिमंडल में इस बार नए चेहरों को तरजीह दी है। ताकि नई पीढ़ी को भी कामकाज का अनुभव हो सके। उनके बेहद करीबी माने जाने वाले आरसीपी सिंह संगठन से संबंधित अधिकांश महत्वपूर्ण कार्य देख रहे हैं।“

Previous Post

भाजपा सांसद प्रो.रीता बहुगुणा की पोती पटाखा से झुलसी, मौत

Next Post

जनता दरबार के जरिए लोगों का दिल जीतेंगे नीतीश कुमार

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
Bihar

जनता दरबार के जरिए लोगों का दिल जीतेंगे नीतीश कुमार

छात्र संघ चुनाव

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की उठी मांग

Bihar

बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ.मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
ओबीसी महासभा

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

5 days ago
Patel

वो यदुनाथ सिंह ही थे, जिन्होंने मुलायम सिंह यादव से कभी माइक छीन लिया था,,

6 years ago
Sardar Patel National Integration Award

सरदार पटेल ने क्यों कहा था, “किसान को सिर ऊंचा करके चलने वाला बना दूं। इतना करके मरूंगा तो जीवन सफल समझूंगा।” ?

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online