• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, September 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अध्यापक भर्ती: आरक्षण के नियमों के उल्लंघन से 15 हजार ओबीसी-एससी अभ्यर्थियों को नुकसान

up80.online by up80.online
October 13, 2020
in बड़ी खबर, यूपी
0
teacher

शिक्षक भर्ती में आरक्षण के नियमों का उल्लंघन, अखिलेश यादव के नाम ज्ञापन देते ओबीसी, एसी अभ्यर्थी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव Akhilesh Yadav को सौंपा ज्ञापन

यूपी80 न्यूज, 13 अक्टूबर

प्रदेश में 69000 सहायक अध्यापकों teacher recruitment की भर्ती प्रक्रिया में खुलेआम आरक्षण के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। बेसिक शिक्षक विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में एमआरसी (मेरीटोरियल रिजर्व कैंडिडेट) को गलत तरीके से लगाने से 15 हजार से ज्यादा ओबीसी-एससी अभ्यर्थी OBC, SC candidates सरकारी नौकरी से वंचित हो जायेंगे। आरक्षित वर्ग के अभ्यथियों के संगठन ने यह आरोप लगाया है। बता दें कि इस ज्वलंत मामले को लेकर पिछले दिनों आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने धरना भी दिया था।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का आरोप है कि बेसिक शिक्षक भर्ती की परीक्षा 6 जनवरी 2019 में हुई थी, उसका परीक्षाफल 12 मई 2020 को जारी किया गया। ज्ञापन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में विभाग द्वारा एमआरसी MRC (मेरीटोरियल रिजर्व कैंडीडेट) को गलत तरीके से लगाकर आरक्षित वर्ग को चयन से बाहर कर दिया गया है। एमआरसी में बदलाव से आरक्षित वर्ग का अनारक्षित में चयन कर आरक्षित में किया गया समायोजन आरक्षित वर्ग की हकमारी है। सामान्य वर्ग के कुछ लोगों को ओबीसी बना दिया गया है। उन्हें मेरिट में जिला भी आवंटित कर दिया गया। इससे 15 हजार से ज्यादा ओबीसी-एससी अभ्यर्थियों OBC, SC Candidates के साथ घोर अन्याय हुआ है।

teacher
आरक्षण बचाओ आंदोलन

सवर्णों को पिछड़ी जाति में दिखाने का आरोप:

ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा सरकार BJP Govt द्वारा पिछड़ी जातियों, अनुसूचित जाति के साथ चुपचाप बेसिक शिक्षा परिषद के माध्यम से घपला किया गया है। सवर्णों को पिछड़ी जाति में दिखा दिया गया है। उच्च मेरिट के अभ्यर्थियों को उनके लिए आरक्षित खांचे में सीमित कर दिया गया है। इस तरह बड़ी चालाकी से 15 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने से रोक दिया गया है।

teacher
69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण को ठीक से लागू किया जाए

अभ्यर्थी संगठन का कहना है कि एमआरसी आर्डर में साफ लिखा है कि पहले सभी सीटों को आरक्षण के नियम से भरा जाए, बाद में उनको मेरिट के हिसाब से जिला आवंटन हो। लेकिन यहां दोनों काम साथ-साथ कर दिए गए। इससे ओबीसी obc और अनुसूचित जाति sc के 15 हजार से अधिक लोग भर्ती में चयन से बाहर हो गए और उनकी जगह सामान्य श्रेणी के लोग आ गए।

मांग:

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की मांग है कि पहले 69000 सीटों पर आरक्षण के नियमानुसार चयन मिले, बाद में चयनित लोगों को जिला आवंटन की वरीयता में एमआरसी नियम लागू किया जाए।

सरकार ने जो प्रक्रिया अपनाई है वह सामाजिक न्याय Social justice का गला घोंटना जैसा कदम है। संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण की व्यवस्था लागू होनी चाहिए।

पढ़ते रहिए www.up80.online जनरल से ज्यादा ओबीसी का कट ऑफ, ये कैसा आरक्षण है !

teacher recruitment
आरक्षण बचाओ मंच के बैनर तले प्रदर्शन करते ओबीसी, एससी अभ्यर्थी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजा ज्ञापन:

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने इस बाबत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित 69000 भर्ती आरक्षित वर्ग अभ्यर्थी संगठन के प्रतिनिधियों ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल Naresh Uttam Patel व राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी Rajendra Chaudhary और विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन Sunil Singh Sajan को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में सुशील कुमार कश्यप, दीपशिखा पाल, पुष्पेंद्र सिंह यादव, विजय यादव और संतोष चौरसिया शामिल थे।

पढ़ते रहिए www.up80.online शिक्षक भर्ती मामला: आरक्षण के नियमों का हो रहा उल्लंघन, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन 

Previous Post

मिर्जापुर नगर पालिका परिषद को मिले ‘नगर निगम’ का दर्जा, अनुप्रिया पटेल ने सीएम को लिखा पत्र

Next Post

राज्यसभा उपचुनाव: बिखरा है विपक्ष, यूपी की 10 में से 9 सीटें जीत सकती है बीजेपी

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
scheduled castes

राज्यसभा उपचुनाव: बिखरा है विपक्ष, यूपी की 10 में से 9 सीटें जीत सकती है बीजेपी

farmers

किसान संगठनों ने कृषि सचिव के साथ आयोजित बैठक का बहिष्कार किया

Ballia

जेपी-चित्तू पांडेय की धरती ‘बलिया’ में अपराध का बोलबाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
पवन सचान

डॉ.पवन सचान बने एससीईआरटी के निदेशक

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online