• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

कृषि बिल के खिलाफ सफल रहा किसानों का ‘भारत बंद’ आंदोलन

up80.online by up80.online
September 25, 2020
in देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
farmers

किसानों का 'भारत बंद' आंदोलन,, बहराइच (साभार-भाकियू)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की, कुछ स्थानों पर पुलिस ने किसानों पर चलाई लाठियां

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

कृषि बिलों के खिलाफ 25 सितंबर को किसान संगठनों का ‘भारत बंद’ आंदोलन काफी हद तक सफल रहा। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के विभिन्न हिस्सों में किसानों ने पूरी तरह से रास्ता जाम कर दिया। रेलवे ने पंजाब व हरियाणा में एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया। भारत बंद के दौरान बिहार, हरियाण सहित देश के कुछ हिस्सों में पुलिस ने किसानों पर लाठियां भी चलाई।

पंजाब में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन और रिवॉल्यूशनरी मार्कि्सस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के बैनर तले जालंधर में अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) के बैनर तले पंजाब-हरियाणा, दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में किसानों संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया एवं चक्का जाम किया।

Bharat Band
किसानों को संबोधित करते हुए योगेंद्र यादव

इसी तरह भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में किसानों ने रास्ता जाम कर दिया और सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन करने लगे। दिल्ली से सटे नोएडा में भी किसानों का विरोध-प्रदर्शन काफी हुआ। किसानों ने दिल्ली-नोएडा-ग्रेटर नोएडा हाईवे जामकर दिया। किसानों ने दिल्ली-मेरठ हाईवे को जाम कर दिया। हाईवे पर ट्रैक्टर, ट्रॉलियां खड़ी कर दी। बिजनौर में सड़क जाम कर दिया। श्रावस्ती में किसानों पर पुलिस ने लाठियां चलायी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग हर जिले में किसानों ने सड़क जाम कर दिया।

पढ़ते रहिए www.up80.online कृषि बिलों का समर्थन करने वाली पार्टियों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे किसान संगठन

उधर, बिहार में जन अधिकार पार्टी द्वारा भारत बंद के दौरान सत्ता पक्ष के कार्यकत्र्ताओं ने विरोध किया और प्रदर्शन कर रहे कार्यकत्र्ताओं पर हमला किया। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के साथ खुद ट्रैक्टर चलाते हुए सड़क पर उतरें और किसानों का समर्थन किया। कर्नाटक में बंगलूरु में किसानों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और कर्नाटक-तमिलनाड़ को जोड़ने वाले राजमार्ग पर विरोध-प्रदर्शन किया। किसानों के भारत बंद को विपक्षी पार्टियां कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, अकाली दल, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, तृणमूल कांग्रेस, सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी सहित तमाम विपक्षी पार्टियों ने समर्थन किया।

farmers
Ch. Rakesh Tikait, BKU

किसानों की मांग:

  1. (अ) कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन एवं कृषि सेवा पर करार अध्यादेश 2020

(ब) कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अध्यादेश 2020

(स) आवश्यक वस्तु अधिनियम संशोधन अध्यादेश 2020

कृषि और किसान विरोधी इन तीनों अध्यादेशों को तुरंत वापिस लिया जाये।

2.न्यूनतम समर्थन मूल्य को सभी फसलों पर (फल और सब्जी) लागू करते हुए कानून बनाया जाये। समर्थन मूल्य से कम पर फसल खरीदी को अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाये।

3.मण्डी के विकल्प को जिन्दा रखने हेतु आवश्यक कदम उठायें जाएं एवं फसल खरीद की गारंटी हेतु कानून बनाया जाए।

पढ़ते रहिए www.up80.online लॉकडाउन: मार्च से जून के बीच सड़क दुर्घटनाओं में 29415 लोगों की हुई मौत

Previous Post

तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में सत्ता परिवर्तन संभव नहीं: उपेंद्र कुशवाहा

Next Post

उपचुनाव: हर सीट है बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण, 3-3 मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी

up80.online

up80.online

Related Posts

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
Next Post
BJP

उपचुनाव: हर सीट है बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण, 3-3 मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी

farmers

कृषि बिल: बीजेपी की 22 साल पुरानी सहयोगी अकाली दल एनडीए से हुई दूर

BJP

नड्‌डा की टीम में यूपी से 4 ब्राह्मण सहित 12 चेहरे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

2 days ago
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

6 days ago
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

1 week ago
uppsc topper Anju Katiyar

अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए,,

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

by up80.online
June 12, 2026
0

चौरिया कुर्मी समाज महासंघ के सम्मान समारोह में जुटे दिग्गजों ने दिया एकजुटता का संदेश यूपी 80...

भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online